पटियाला में बीमारी फैलने की आशंका, 16 लोगों में लक्षण मिले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

पटियाला. पटियाला में पीलिया (हैपेटाइटिस-ए) के फैलने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 5 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि 16 संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है। कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. कुशलदीप गिल ने बताया कि ये मामला सरहिंदी गेट के निकट स्थित डोगरा मोहल्ला क्षेत्र से सामने आए हैं। इस इलाके की आबादी 1,119 है, जो 243 घरों में निवास करती है। 10 जून को आई.डी.एस.पी. लैबोरेटरी, माता कौशल्या अस्पताल, पटियाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डोगरा मोहल्ला के 2 मरीजों में हैपेटाइटिस-ए और एक मरीज में हैपेटाइटिस-ई की पुष्टि हुई है। इसके

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

पटियाला.

पटियाला में पीलिया (हैपेटाइटिस-ए) के फैलने का मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 5 मामले पॉजीटिव पाए गए हैं, जबकि 16 संदिग्ध मामलों की पहचान की गई है। कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. कुशलदीप गिल ने बताया कि ये मामला सरहिंदी गेट के निकट स्थित डोगरा मोहल्ला क्षेत्र से सामने आए हैं।

इस इलाके की आबादी 1,119 है, जो 243 घरों में निवास करती है। 10 जून को आई.डी.एस.पी. लैबोरेटरी, माता कौशल्या अस्पताल, पटियाला से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार डोगरा मोहल्ला के 2 मरीजों में हैपेटाइटिस-ए और एक मरीज में हैपेटाइटिस-ई की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 2 और मरीजों की पुष्टि हुई है। डॉ. गिल ने बताया कि अब तक पीलिया के 16 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। प्रभावित लोगों की आयु 4 वर्ष से 48 वर्ष के बीच है। प्रारंभिक जांच में यह संक्रमण दूषित पानी के माध्यम से फैलने की आशंका जताई गई है।

उन्होंने बताया कि फिलहाल 5 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। कल शाम पांच एच-2-एस पानी के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए थे और आज पांच अन्य नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला, खरड़ भेजे गए हैं। प्रभावित मरीजों से कल चार रक्त नमूने लिए गए थे, जिनमें से 3 हैपेटाइटिस-ए पॉजीटिव पाए गए। आज चार और रक्त नमूने एकत्र किए गए हैं, जिनकी जांच कल की जाएगी।

2