Tej Pratap Yadav: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज प्रताप यादव को लेकर चर्चाओं तेज हो गई है। हाल ही में अनुष्का यादव द्वारा एक बच्ची को जन्म दिए जाने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया था। शुरुआत के कुछ दावों में बच्ची के पिता के रूप में तेज प्रताप यादव का नाम लिया गया, लेकिन उन्होंने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। अब एक कथित अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट के सामने आने से यह मामला एक बार फिर नए मोड़ पर पहुंच गया है।
Bihar Politics: “मेरी हत्या की साजिश!” तेज प्रताप ने मुकेश रोशन पर लगाए गंभीर आरोप
वायरल अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल
सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव से जुड़ा एक मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह पर्चा पटना के कंकड़बाग इलाके में स्थित एक मदरहुड अस्पताल का है। इस दस्तावेज पर 7 अक्टूबर 2025 की तारीख दर्ज बताई जा रही है और डॉक्टर के तौर पर ऋतुराज का नाम लिखा हुआ है। पर्चे में अनुष्का यादव के इलाज से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।
इस रिपोर्ट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इस बात पर हो रही है कि मरीज के विवरण में पति या अभिभावक के कॉलम में तेज प्रताप यादव का नाम लिखा दिखाई दे रहा है। इसी बिंदु ने पूरे विवाद को और गहरा कर दिया है।
डॉक्टर से कंसल्टेशन और वायरल तस्वीरें

बताया जा रहा है कि अनुष्का यादव संबंधित डॉक्टर से कंसल्टेशन में थीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर तेज प्रताप यादव और एक महिला डॉक्टर की तस्वीर भी वायरल हो गई, जिसे लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे। लोग इन तस्वीरों और मेडिकल दस्तावेजों को जोड़कर अलग-अलग कयास लगाने लगे हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।
तेज प्रताप यादव ने आरोपों को बताया साजिश
इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने इसे उनकी छवि खराब करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर उनका नाम इस विवाद से जोड़ रहे हैं। तेज प्रताप का दावा है कि न तो उनका अनुष्का यादव से कोई रिश्ता है और न ही बच्चे से उनका कोई संबंध है। उन्होंने आरोप लगाया कि तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है।
पुराने विवाद और पार्टी से निष्कासन की पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि कुछ समय पहले तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव की एक तस्वीर उनके आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई थी। बाद में तेज प्रताप ने कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इस घटना के बाद राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने उन्हें पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया था। उसी समय से यह मामला राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
बच्चे के पिता को लेकर नया दावा
हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान तेज प्रताप यादव ने दावा किया कि अनुष्का यादव की बच्ची के असली पिता आकाश भाटी हैं। उन्होंने कहा कि आकाश भाटी पटना के गोला रोड इलाके के निवासी हैं और अनुष्का के फ्लैट पर उनका नियमित आना-जाना रहा है। तेज प्रताप ने सवाल उठाया कि इन कथित संबंधों की जांच अब तक क्यों नहीं की गई।
Bihar Politics: दही-चूड़ा और राजनीति, विजय सिन्हा के घर तेज प्रताप की मौजूदगी ने उड़ाए सबके होश
लालू परिवार पर टिकी राजनीतिक नजरें
इस पूरे विवाद ने न सिर्फ तेज प्रताप यादव को बल्कि लालू परिवार को भी एक बार फिर राजनीतिक दबाव में ला दिया है। विपक्ष और मीडिया लगातार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच में क्या सामने आता है और यह विवाद बिहार की राजनीति को किस दिशा में ले जाता है।









