Anupam Kher Post: अयोध्या से लौटते ही अनुपम खेर हुए भावुक, कहा- ‘मेरा एक हिस्सा वहीं रह गया!’

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' का पहला शूटिंग शेड्यूल अयोध्या में पूरा कर लिया है। इस फिल्म में वे वीएचपी नेता अशोक सिंघल की भूमिका निभा रहे हैं। अयोध्या के अपने अनुभव को 'दिव्य अनुभूति' बताते हुए खेर ने सोशल मीडिया पर शूटिंग से जुड़ी खास यादें साझा की हैं।

Anupam Kher Post

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जुलाई 17, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Anupam Kher Post: दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्री राम भूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अयोध्या में इस फिल्म के पहले शूटिंग शेड्यूल को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। शूटिंग पूरी होने के बाद अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अयोध्या में बिताए अपने अनुभवों और वहां से जुड़ी यादों का जिक्र किया है।

अनुपम खेर का भावुक अनुभव

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अनुपम खेर ने अयोध्या के प्रति अपने गहरे लगाव को व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “फिल्म ‘श्री राम भूमि’ का पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा करके अयोध्या से लौट रहा हूं, लेकिन सच कहूं तो ऐसा लग रहा है कि मेरा एक हिस्सा वहीं रह गया है।” अभिनेता ने आगे कहा कि वे अपने साथ केवल फिल्म की यादें ही नहीं, बल्कि सनातन धर्म को और करीब से समझने का एक नया नजरिया लेकर जा रहे हैं। उनके अनुसार, अयोध्या केवल एक भौगोलिक शहर नहीं, बल्कि एक दिव्य अनुभूति है, जिसकी हर सांस में प्रभु श्री राम का नाम गूंजता है।

पावन भूमि की ऊर्जा और संतों का आशीर्वाद

अयोध्या प्रवास के दौरान अपने अनुभवों को साझा करते हुए अनुपम खेर ने बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन और वहां की ऊर्जा ने उन्हें एक कलाकार के साथ-साथ एक बेहतर इंसान के रूप में भी नई प्रेरणा दी है। उन्होंने वहां के लोगों के स्नेह और आत्मीयता की भी जमकर सराहना की। खेर ने फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह, सिनेमैटोग्राफर असीम बजाज और पूरी यूनिट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफर उनके लिए अत्यंत यादगार रहेगा। उन्होंने अपने मित्रों यतीन्द्र और मंजरी मिश्रा का भी विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

अशोक सिंघल की भूमिका में नजर आएंगे अनुपम खेर

बता दें कि ‘श्री राम भूमि’ फिल्म अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के संघर्ष और उससे जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रमों पर आधारित है। इस फिल्म में अनुपम खेर विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के दिवंगत नेता अशोक सिंघल की प्रभावशाली भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म न केवल इतिहास, बल्कि आस्था और संघर्ष की एक महत्वपूर्ण कहानी को पर्दे पर ईमानदारी से प्रस्तुत करने का प्रयास है।

2