अनुभव सिन्हा का बड़ा बयान: “निर्देशकों से छीना जा रहा है सबसे जरूरी चीज”

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि आज के समय में फिल्म निर्देशकों से उनके काम की सबसे अहम चीज विश्वास धीरे-धीरे छीनी जा रही है. इस बीच उन्होंने निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की जमकर तारीफ भी की है. “निर्देशकों से छीनी जा रही है सबसे जरूरी चीज” – अनुभव सिन्हा अनुभव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, इम्तियाज, मेरे दोस्त, मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि ‘मैं वापस आऊंगा’ बन

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म इंडस्ट्री को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि आज के समय में फिल्म निर्देशकों से उनके काम की सबसे अहम चीज विश्वास धीरे-धीरे छीनी जा रही है. इस बीच उन्होंने निर्देशक इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की जमकर तारीफ भी की है.

“निर्देशकों से छीनी जा रही है सबसे जरूरी चीज” – अनुभव सिन्हा
अनुभव सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, इम्तियाज, मेरे दोस्त, मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि ‘मैं वापस आऊंगा’ बन रही है. आज के समय में जब फिल्म निर्देशकों से उनके काम की सबसे अहम चीज कई कारणों से छीन ली जा रही है, तब तुम्हारी फिल्म का हर फ्रेम उसी सबसे जरूरी गुण से भरा हुआ है – विश्वास. यह फिल्म इस गलत धारणा को तोड़ देती है कि दर्शक क्या पसंद करते हैं और क्या नहीं, और अपने दिल और आत्मा पर मजबूती से खड़ी रहती है.

उन्होंने आगे लिखा, इसकी आत्मा बहुत मजबूत भी है और बेहद भावुक व दिल को छू लेने वाली भी है. यह कहानीकार और उसके देश के बीच एक बहुत ही गहरा और खूबसूरत रिश्ता दिखाती है. प्रिय दर्शकों, यह शायद वही फिल्म है जिसका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, जिसे आप अपने परिवार के साथ थिएटर में देखना चाहेंगे. जिंदाबाद दोस्त!

इम्तियाज अली की फिल्म और उनकी सोच
इम्तियाज अली की आने वाली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इम्तियाज ने फिल्म में दिलजीत के साथ अपने सहयोग के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट भावनात्मक रूप से बहुत गहरा है और उन लोगों के साथ एकजुटता दिखाता है, जिन्होंने इतिहास के कठिन समय को झेला है. इम्तियाज ने कहा कि विभाजन के कारण लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा था और ऐसी स्थितियां आज भी दुनिया के कई हिस्सों में देखने को मिलती हैं.

2