ANTF की बड़ी कार्रवाई: 71.44 लाख की नशीली दवाएं बरामद, 6 तस्कर गिरफ्तार

 लखनऊ  एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की लखनऊ टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से करीब 71.44 लाख रुपये कीमत की नशीली दवाएं, सात मोबाइल फोन और 11,140 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई शुक्रवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित कन्हैया फार्मा के पास की गई। एएनटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में लखनऊ निवासी किशन वासवानी, शाद इरशाद, उमेश कुमार, विशाल चौरसिया, कानपुर देहात के राजपुर निवासी समीर अहमद, आजमगढ़ के अहरौली निवासी सतेन्द्र सिंह शामिल हैं। तस्करों के पास से कोडीनयुक्त कफ सीरप की

Wrriten By :

Editor

Published On :

सितम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 लखनऊ
 एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की लखनऊ टीम ने नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने इनके कब्जे से करीब 71.44 लाख रुपये कीमत की नशीली दवाएं, सात मोबाइल फोन और 11,140 रुपये नकद बरामद किए हैं। कार्रवाई शुक्रवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित कन्हैया फार्मा के पास की गई।

एएनटीएफ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में लखनऊ निवासी किशन वासवानी, शाद इरशाद, उमेश कुमार, विशाल चौरसिया, कानपुर देहात के राजपुर निवासी समीर अहमद, आजमगढ़ के अहरौली निवासी सतेन्द्र सिंह शामिल हैं। तस्करों के पास से कोडीनयुक्त कफ सीरप की 720 बोतल, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड युक्त स्पास्मोनाम प्लस के 1.20 लाख कैप्सूल और अल्प्राजोलम की 9.60 लाख गोलियां बरामद हुई हैं।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे नशीली दवाएं खरीदते थे। इसके बाद किसी पार्टी को खेप पहुंचाकर मोटा मुनाफा कमाते थे। सरोजनीनगर थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

कन्हैया फार्मा के नाम से लगा रखा था बोर्ड
एएनटीएफ एसपी के मुताबिक तस्करों ने गोदाम के बाहर कन्हैया फार्मा के नाम से बोर्ड लगा रखा था। तस्करों की कंपनी रजिस्टर्ड है या नहीं इस बिंदु पर औषधि विभाग की टीम जांच कर रही है। इसी नाम से संचालित गोदाम में तस्कर दिल्ली से माल लाकर रखते थे। भारी मात्रा में माल यहां डंप था।

इसकी हुई बरामदगी
कोडीन युक्त वनरेक्स 100 एमएल कफ सिरप (कुल 720 बोतल), स्पैस्मोनाम प्लस (ट्रामाडोल एचसीएल) कैप्सूल (कुल 1,20,000), अल्जोमैक-0.5 अल्प्राजोलम टैबलेट्स (कुल 9,60,000) अनुमानित कीमत लगभग 71 लाख 44 हजार 180 रुपये) के अलावा सात मोबाइल फोन, 11,140 रुपये नकद।

2