नीदरलैंड की राजकुमारियों के खिलाफ फिर हत्या की साजिश, ‘नाजी’ कनेक्शन से यूरोप दहला

एम्सटर्डम नीदरलैंड की राजकुमारी के खिलाफ एक बार फिर हत्या की साजिश रची जा पही थी. 22 साल की राजकुमारी कैथरीना अमालिया और 20 साल की राजकुमारी एलेक्सिया पर हमले की तैयारी थी. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि आरोपी नाजी विचारधारा से प्रेरित है।  हालांकि, अभी तक इस साजिश के पीछे के असली मकसद का पता नहीं चल पाया है. द हेग लोक अभियोजक कार्यालय के मुताबिक, आरोपी को  अदालत में पेश किया जाएगा।  संदिग्ध को फरवरी में द हेग से गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से दो

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 3, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

एम्सटर्डम
नीदरलैंड की राजकुमारी के खिलाफ एक बार फिर हत्या की साजिश रची जा पही थी. 22 साल की राजकुमारी कैथरीना अमालिया और 20 साल की राजकुमारी एलेक्सिया पर हमले की तैयारी थी. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को शक है कि आरोपी नाजी विचारधारा से प्रेरित है। 

हालांकि, अभी तक इस साजिश के पीछे के असली मकसद का पता नहीं चल पाया है. द हेग लोक अभियोजक कार्यालय के मुताबिक, आरोपी को  अदालत में पेश किया जाएगा। 

संदिग्ध को फरवरी में द हेग से गिरफ्तार किया गया था. उसके पास से दो कुल्हाड़ियां बरामद हुई हैं, जिन पर 'एलेक्सिया', 'मोसाद' और नाजी काल का नारा 'सीग हेल' खुदा हुआ था। 

इसके अलावा, पुलिस को संदिग्ध के पास से एक हाथ से लिखा हुआ नोट भी मिला है. इस नोट पर दोनों राजकुमारियों के नाम के साथ 'ब्लडबाथ' शब्द लिखा था। 

पहले भी राजकुमारी अमालिया के खिलाफ रची गई साजिश
भविष्य की डच रानी, राजकुमारी अमालिया पहले भी कई बार खतरों का सामना कर चुकी हैं. ड्रग गिरोहों पर उनके और पूर्व प्रधानमंत्री मार्क रुट के अपहरण की साजिश रचने का आरोप लग चुका है. सुरक्षा कारणों से उन्हें 2022 में एम्स्टर्डम में अपना हॉस्टल भी छोड़ना पड़ा था. इसके बाद उन्हें द हेग के महल में रहना पड़ा। 

आम जिंदगी चाहती हैं राजकुमारी अमालिया
अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए अमालिया ने 2024 में गुपचुप तरीके से स्पेन के मैड्रिड में समय बिताया था. राजकुमारी अमालिया ने सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण होने वाली परेशानियों पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा, 'मुझे आम जिंदगी, एक स्टूडेंट की जिंदगी की याद आती है. सड़कों पर टहलना और दुकान पर जाना। 

उनकी मां, रानी मैक्सिमा ने भी कहा है कि इन खतरों का उनकी बेटी की जिंदगी पर बहुत गहरा असर पड़ा है और वो अपनी मर्जी से बाहर नहीं निकल सकतीं। 

Leave a Comment

2