कोरिया में डांसर पर नोट उड़ाने पर रोजगार सहायक को नौकरी से हटाया

कोरिया. जिले से संस्कृति को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर अश्लीलता का नंगा नाच परोसा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन था। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर जैसे अतिथि शामिल हुए थे। विवाद तब शुरू हुआ जब अतिथियों के जाने के बाद रात को स्कूल

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कोरिया.

जिले से संस्कृति को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह के नाम पर अश्लीलता का नंगा नाच परोसा गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित रोजगार सहायक जिंदर सोनवानी को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन था। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिवकुमारी, भाजपा नेता मनोज साहू और जनपद अध्यक्ष आशा सोनपाकर जैसे अतिथि शामिल हुए थे। विवाद तब शुरू हुआ जब अतिथियों के जाने के बाद रात को स्कूल परिसर में ‘सांस्कृतिक कार्यक्रम’ के नाम पर फिल्मी गानों पर डांस पार्टी शुरू हुई।

मिली जानकारी के अनुसार, इस डांस प्रोग्राम के लिए कोरबा की एक ‘नाचा पार्टी’ को 10 लाख रुपये के भारी-भरकम खर्च पर बुक किया गया था। जैसे ही डांस और पैसे लुटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिला प्रशासन हरकत में आया। सोनवानी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

Leave a Comment

2