फाइनल से दूर रहे अमिताभ बच्चन, शाहरुख-रश्मिका समेत सितारों ने जीत का जश्न मनाया

मुंबई भारत ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। ऐसे में सिनेमा जगत की हस्तियां खुश हैं। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं? अमिताभ बच्चन टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे।

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई

भारत ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। ऐसे में सिनेमा जगत की हस्तियां खुश हैं। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं?

अमिताभ बच्चन
टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे। हो गया।' अमिताभ बच्चन के कैप्शन से लगता है कि उन्होंने टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच नहीं देखा है। इसलिए भारत जीत गया है।

शाहरुख खान
शाहरुख खान ने भारत की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'बहुत बड़ी जीत। भारत की टीम ने बहुत अच्छा किया। आप लोग चैंपियन हैं। आप लोगों को मैदान पर देखकर गर्व महसूस होता है। आपको सलाम। जय हिंद।'

आमिर खान
आमिर खान ने अलग तरह से भारत की जीत का जश्न मनाया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'आज एक अरब दिल जश्न मना रहे हैं।'
 
संजय दत्त

संजय दत्त ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर की है और खिलाड़ियों को चैंपियंस बताया है।

सारा अली खान
टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सारा अली खान उत्साहित हुई हैं। उन्होंने इंस्टास्टोरी पर क्रिकेट टीम की तस्वीर लगा कर कैप्शन में लिखा है 'बार बार भारतीय टीम चैंपियन बनी है।'

सोनल चौहान
सोनल चौहान ने भारत का झंडा लहराते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'कप हमारा है। अच्छा एहसास है।'
 
सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर लगाई है। तस्वीर पर चैंपियंस लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने नीले दिल वाले इमोजी बनाए हैं।

रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'भारतीय टीम को शुभकामनाएं।'

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर करके लिखा है 'हम चैंपियंस हैं।'

राजपाल यादव
राजपाल यादव ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'वर्ल्ड कप घर आ गया।'

तीसरी बार विजेता बना भारत
ख्याल रहे कि भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया।

Leave a Comment

2