अमिताभ बच्चन ICU और सर्जरी के बाद घर लौटे, फैंस चिंतित

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बिग बी ने अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी को लेकर बात की है. हालांकि, वो घर आ गए हैं. मगर डिस्चार्ज के बाद का समय उनके लिए मुश्किल रहा है. अमिताभ के खुलासे से फैंस के बीच हलचल मच गई है. फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं. अमिताभ बच्चन को क्या हुआ? अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से घर आने के बाद फैंस को अपनी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है. बिग बी ने बीती देर रात ब्लॉग के जरिए बताया

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 21, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. बिग बी ने अपने ब्लॉग में अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी को लेकर बात की है. हालांकि, वो घर आ गए हैं. मगर डिस्चार्ज के बाद का समय उनके लिए मुश्किल रहा है. अमिताभ के खुलासे से फैंस के बीच हलचल मच गई है. फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता में हैं.

अमिताभ बच्चन को क्या हुआ?
अमिताभ बच्चन ने अस्पताल से घर आने के बाद फैंस को अपनी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है. बिग बी ने बीती देर रात ब्लॉग के जरिए बताया कि वो अस्पताल में थे. हालांकि, छुट्टी मिलने के बाद का समय उनके लिए काफी चैलेंजिंग और मुश्किल रहा है. मगर बिग बी ने पोस्ट में ये नहीं बताया है कि उनकी कौन सी सर्जरी हुई है.

अमिताभ ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में लिखा- अस्पताल में सर्जरी और आईसीयू में, बेहतरीन डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में फिर छुट्टी और घर वापसी. यह घर वापसी का फेज फिजिकली, साइकोलॉजिकली और प्रैक्टिकली सबसे मुश्किल रहा है. अमिताभ ने ये तो नहीं बताया कि उन्हें क्या दिक्कत हुई, लेकिन यह हिंट दिया है कि वो ICU में थे.

हेल्थ अपडेट के साथ अमिताभ ने जिंदगी में असफलताओं का सामना करने को लेकर भी फिलोसॉफिकल नोट लिखा- आप एक शानदार चैंपियन हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी हो जाती है…यह आपकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर होता है.

यहां देखें ब्लॉग पोस्ट
अमिताभ ने आगे लिखा कि जहां कुछ लोग ऐसे पलों से उबर जाते हैं, वहीं कुछ लोग अतीत की सफलता की यादों में ही घिरे रहते हैं. बिग बी लिखते हैं- कुछ लोग इसका बहादुरी से सामना करते हैं…कुछ हार मान लेते हैं…जो कोशिश करते हैं और निडर रहते हैं और हमेशा चैंपियन बने रहते हैं, जो ऐसा नहीं करते, वो पुरानी कामयाबी के सहारे अस्तित्व बनाए रखते हैं. यह एक ऐसा फैसला है जो हर व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से लेता है.

बिग बी ने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा- दोनों ही रास्ते गलत नहीं हैं. अच्छे रहें, खुश रहें..बस यही सब है. हालांकि अमिताभ बच्चन ने अपनी हेल्थ से जुड़ी कोई और जानकारी साझा नहीं की है. मगर फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं और उन्हें हमेशा खुश और हेल्दी रहने की दुआएं दे रहे हैं.

83 की उम्र में भी एक्टिव अमिताभ
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं. बिग बी 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं. पिछले कुछ सालों में सेहत से जुड़ी दिक्कतों के बावजूद, बिग बी प्रोफेशनली काफी एक्टिव रहे हैं. वो फिल्मों, टीवी के साथ सोशल मीडिया पर भी छाए रहते हैं.

कहना पड़ेगा अमिताभ बच्चन सिर्फ फिल्मों के ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी शहंशाह हैं.

2