गुरदासपुर में अमित शाह का दौरा, परविंदर झोटा के परिजनों से करेंगे भेंट

मानसा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर हैं। शाह का 20 दिन में यह दूसरा दौरा है। जारी शेड्यूल के अनुरूप अमित शाह आज सुबह अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां से वे हेलीकॉप्टर से सीधा गुरदासपुर पहुंचे हैं। नशाखोरी से पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद वह संगरूर जाएंगे और फिर मानसा जाएंगे। तीन शहरों में तीन परिवारों से मुलाकात के बाद वे लुधियाना पहुंच रहे हैं। जहां वह राज्य के सबसे ऊंचे 121 फीट के रावण का दहन करेंगे। शाह के दौरे को लेकर संबंधित जिलों

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मानसा.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज, 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर हैं। शाह का 20 दिन में यह दूसरा दौरा है। जारी शेड्यूल के अनुरूप अमित शाह आज सुबह अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुए। यहां से वे हेलीकॉप्टर से सीधा गुरदासपुर पहुंचे हैं।

नशाखोरी से पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद वह संगरूर जाएंगे और फिर मानसा जाएंगे। तीन शहरों में तीन परिवारों से मुलाकात के बाद वे लुधियाना पहुंच रहे हैं। जहां वह राज्य के सबसे ऊंचे 121 फीट के रावण का दहन करेंगे। शाह के दौरे को लेकर संबंधित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। उनके आगमन और निर्धारित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। VVIP सुरक्षा के मद्देनजर हेलीपैड और आसपास के दो किलोमीटर क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

अमित शाह के दौरे के बीच पंजाब में हलचल तेज –
अमित शाह का प्लेन अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से गुरदासपुर के लिए रवाना हुए। सीएम ने पाोस्ट कर जानकारी दी कि परविंदर झोट की हत्या की जांच को सरकार सीबीआई को देना चाहती है। कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा ने अमित शाह के दौरे से पहले साबरमती जेल में लॉरेंस बिश्नोई के बंद करने को लेकर सवाल पूछा है। गृह मंत्री अमित शाह के मानसा दौरे के सुरक्षा कारणों के चलते जिला मजिस्ट्रेट ने 20 अक्टूबर 2026 को शहर को रेड जोन घोषित कर ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को गांव माड़ी पन्नुआं पहुंचे और नशे की बिक्री रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान हत्या किए गए विक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात कर उनके साथ दुख साझा किया।

2