Amit Shah In Rajasthan: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार (16 अगस्त 2026) को राजस्थान के अलवर जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के किसानों, युवाओं और विकास कार्यों को एक बड़ी सौगात दी है। गृह मंत्री ने किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में डीबीटी (DBT) के जरिए राशि ट्रांसफर की। इसके अलावा, कार्यक्रम के दौरान 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र वितरित किए गए और राजस्थान सरकार के 6,453 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया।
kal Ka Mausam: कल बिहार में झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने वज्रपात
महाभारत काल की भूमि और अटल जी को श्रद्धांजलि
एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि यह वही पावन मातृभूमि है जिसने महाभारत काल में पांडवों को आश्रय दिया था। उन्होंने कहा कि आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि है, और इस खास मौके पर अलवर मेडिकल कॉलेज का नामकरण ‘अटल बिहारी वाजपेयी’ के नाम पर किए जाने की घोषणा की जाती है। देश प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और उनके सुशासन के लिए अटल जी को हमेशा याद रखेगा।
अमित शाह ने आगे कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण और ‘अंत्योदय’ के लिए समर्पित कर दिया। आज राजस्थान के निम्बाहेड़ा में अटल जी की पुण्यतिथि पर उनकी 21 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा का अनावरण भी किया गया है। अटल जी ने राजनीति में सुशासन, विकास और ‘राष्ट्र प्रथम’ की जो नींव रखी, उनकी यह विशाल प्रतिमा देश के युवाओं को हमेशा उन्हीं आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती रहेगी।
सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया: अमित शाह
गृह मंत्री ने अटल जी के व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विपक्ष से लेकर पक्ष तक, हर परिस्थिति में अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। जब वे देश के प्रधानमंत्री बने, तो पूरी दुनिया के भारी कूटनीतिक दबाव के सामने बिना झुके उन्होंने पोखरण में ऐतिहासिक परमाणु परीक्षण कर भारत को एक परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनाया।
उन्होंने कहा कि जब अटल जी पत्रकार बने तो उनकी कलम से राष्ट्रवाद झलका, कवि बने तो शब्दों से राष्ट्रभक्ति और जब वे देश के प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और सुशासन को नई ऊंचाइयां दीं। हर भूमिका में राष्ट्र को सबसे ऊपर रखने की वजह से ही उन्हें ‘अजातशत्रु’ कहा गया।
गरीब, युवा, अन्नदाता और महिलाओं का सशक्तिकरण
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ज्ञान’ (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी) के संकल्प को आज एक ही मंच से पूरा किया जा रहा है। अगर साल 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है, तो इन चारों वर्गों को शक्तिशाली बनाना बेहद जरूरी है। आज इसी मंच से किसानों को किसान सम्मान निधि, पशुपालकों के लिए 500 करोड़ रुपए की डेयरी व्यवस्था, युवाओं को सरकारी नौकरियां और महिलाओं के लिए सरस डेयरी के विस्तार का काम बीजेपी सरकार द्वारा किया गया है।
किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा ऋण
गृह मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि अलवर में तीन लाख लीटर क्षमता वाले प्रोसेसिंग डेयरी प्लांट का भूमि पूजन हुआ है, जिसे भविष्य में बढ़ाकर पांच लाख लीटर किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट गरीब पशुपालकों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा। इसके अलावा, अलवर सरस डेयरी के चार नए प्लांट—भीलवाड़ा, जयपुर, पाली और राजसमंद में शुरू हो रहे हैं। साथ ही फलोदी, डीडवाना, बालोतरा और प्रतापगढ़ में चार नए जिला बैंकों की शुरुआत भी की गई है, जिससे अब किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिल सकेगा। डीबीटी के जरिए 152 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री योजना के तहत ट्रांसफर किए गए हैं।
कांग्रेस पर जोरदार हमला
कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के लोग आज भी केवल आपसी झगड़े लगाने में ही व्यस्त हैं। राजस्थान की जनता ने पूरी तरह तय कर लिया है कि वे भारतीय जनता पार्टी की सरकार के साथ हैं और आने वाले समय में कांग्रेस का पूरी तरह सूफड़ा साफ होने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एमएसपी (MSP) पर सबसे ज्यादा अनाज अगर किसी सरकार ने खरीदा है, तो वह नरेंद्र मोदी की सरकार है। मोदी सरकार सहकारिता मंत्रालय के जरिए देश के हर गांव को समृद्ध और सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ लगातार आगे बढ़ रही है।
स्व. अटल जी की स्मृतियां मध्यप्रदेश की माटी में आज भी जीवंत हैं : मुख्यमंत्री डॉ.










