Uttarakhand News: अमित शाह ने देहरादून से किया बड़ा ऐलान, उत्तराखंड में किसकी बनेगी तीसरी बार सरकार?

उत्तराखंड पहुंचे अमित शाह ने 1474 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी और भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने का दावा किया। मंच से कांग्रेस पर निशाना साधा गया, तो दूसरी ओर अंकिता भंडारी मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हुए। आखिर शाह और धामी ने क्या-क्या बड़े बयान दिए?

अमित शाह ने देहरादून से किया बड़ा ऐलान

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

नवम्बर 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Uttarakhand News: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के आयोजनों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह देहरादून पहुंचे। परेड ग्राउंड में आयोजित राज्योत्सव समारोह में उनका जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी, गंगाजली और समुद्र मंथन का प्रतीक चिह्न भेंट किया। इस दौरान अमित शाह ने प्रदेश को 1474 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए उत्तराखंड के विकास की सराहना की। साथ ही राजनीतिक मंच से दावा किया कि राज्य में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

Uttarakhand News: उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों की पूरी लिस्ट जारी, जानिए किस कलाकार को मिला

परेड ग्राउंड में गूंजे मोदी-मोदी के नारे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून पहुंचते ही परेड ग्राउंड में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। उनके मंच पर पहुंचने के दौरान समर्थकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। राज्योत्सव समारोह में उत्तराखंड की विकास यात्रा पर आधारित एक लघु फिल्म भी दिखाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों की ओर से अमित शाह का स्वागत करते हुए राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक पहचान और केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित योजनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

‘राहुल बाबा तक आवाज पहुंचनी चाहिए- अमित शाह

अपने संबोधन की शुरुआत अमित शाह ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ की। उन्होंने राजनीतिक अंदाज में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल बाबा तक यह आवाज पहुंचनी चाहिए कि उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। शाह ने कहा कि वह गुजरात से आए हैं और उत्तराखंड की धार्मिक महत्ता से भली-भांति परिचित हैं। उन्होंने चारधाम, हेमकुंड साहिब और हरिद्वार कुंभ का उल्लेख करते हुए देवभूमि को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।

अटल बिहारी वाजपेयी ने बनाया, नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को संवारा

अमित शाह ने अपने संबोधन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद किया। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से अलग राज्य की मांग थी, जिसे अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया। उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों और बलिदानियों को नमन किया। शाह ने कहा कि उत्तराखंड को अटल जी ने बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे संवारा है। विकसित भारत के निर्माण में विकसित उत्तराखंड को पहला पड़ाव बताते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की।

डबल इंजन सरकार में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश

डबल इंजन सरकार में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश
डबल इंजन सरकार में तेजी से आगे बढ़ रहा प्रदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में आतंकवाद, अलगाववाद और नक्सलवाद के खिलाफ ठोस फैसले लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के सहयोग से उत्तराखंड लगातार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। धामी ने राज्य की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। सरकार ने नकल माफिया के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को जेल भेजा है।

राज्य के सम्मान को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

सीएम धामी ने विपक्षी दलों पर राजनीतिक स्वार्थ के लिए युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जब चुनाव प्रक्रिया और एसआईआर विपक्ष के पक्ष में होती है तो उसे सही बताया जाता है, लेकिन राजनीतिक परिस्थितियां बदलते ही उसी प्रक्रिया पर सवाल उठाए जाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ विपक्षी नेताओं और उनके सहयोगियों के बयानों से उत्तराखंड के लोगों का सम्मान प्रभावित होता है। धामी ने खनन क्षेत्र में केंद्र के सहयोग और प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत से अधिक होने का भी उल्लेख किया।

अमित शाह के दौरे पर कांग्रेस का विरोध

अमित शाह के देहरादून दौरे के दौरान राजनीतिक विरोध भी देखने को मिला। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से विरोध मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के दौरे के विरोध में गो बैक के नारे भी लिखे।

डोईवाला में देहरादून एयरपोर्ट के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर प्रदर्शन किया और आसमान में काले गुब्बारे छोड़े। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी मामले में दुष्यंत गौतम की गिरफ्तारी की मांग उठाई। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

उत्तराखंड पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति निशान

अमित शाह के दौरे का एक अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रम रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित होना है। यहां उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति निशान यानी प्रेसिडेंट्स कलर से अलंकृत किया जाएगा। यह सम्मान पुलिस बल की विशिष्ट सेवाओं और उपलब्धियों के लिए दिया जाता है। राज्योत्सव के दौरान आयोजित कार्यक्रमों को उत्तराखंड की स्थापना दिवस से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन माना जा रहा है।

2