व्यापारी संग रिश्ते की चर्चा के बीच कृति सेनन का खुलासा, सालों पहले कराए थे एग्स फ्रीज

मुंबई  बॉलीवुड डीवा कृति सेनन इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं. एक ओर थिएटर में उनकी फिल्म कॉकटेल 2 छाई हुई है. दूसरी ओर उनकी डेटिंग चर्चा में है। कृति सेनन यूके स्थित भारतीय बिजनेसमैन कबीर बहिया के प्यार में हैं. उन्होंने ऑफिशियली रिश्ते पर कुछ नहीं कहा, लेकिन तस्वीरें-वीडियो रिश्ते की गवाही देते हैं। कृति 35 साल की हो गई हैं. अब उन्होंने वेडिंग और मदरहुड को लेकर बात की है. ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो अपने एग्स फ्रीज करा चुकी हैं।  कृति कहती हैं कि मैंने बहुत पहले ही स्मार्ट तरीके

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

बॉलीवुड डीवा कृति सेनन इन दिनों कई वजहों से सुर्खियों में हैं. एक ओर थिएटर में उनकी फिल्म कॉकटेल 2 छाई हुई है. दूसरी ओर उनकी डेटिंग चर्चा में है। कृति सेनन यूके स्थित भारतीय बिजनेसमैन कबीर बहिया के प्यार में हैं. उन्होंने ऑफिशियली रिश्ते पर कुछ नहीं कहा, लेकिन तस्वीरें-वीडियो रिश्ते की गवाही देते हैं। कृति 35 साल की हो गई हैं. अब उन्होंने वेडिंग और मदरहुड को लेकर बात की है. ह्यूमन ऑफ बॉम्बे के पॉडकास्ट में उन्होंने बताया कि वो अपने एग्स फ्रीज करा चुकी हैं। 

कृति कहती हैं कि मैंने बहुत पहले ही स्मार्ट तरीके से अपने एग्स फ्रीज करा लिए थे. मैंने ये तब किया जब मुझे 'मीमी' के लिए वजह बढ़ाना था। एक्ट्रेस ने कहा कि क्योंकि उस वक्त शरीर में होने वाली सूजन और बदलाव आसानी से नजरअंदाज किए जा सकते थे. मैंने उस वक्त एक करीबी से बात की.उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तुम ऐसा करोगी, तो खुद को सबसे अच्छा तोहफा दोगी। 

'मेरे दिमाग में यही चल रहा था. इस दौरान मुझे मीमी के लिए दो महीने घर रहकर वजन बढ़ाना था. दो महीने मेरा कोई शूट नहीं था. ये फिल्म भी सेरोगेसी पर थी। कृति कहती हैं कि मैंने सोचा कि ये कर लेती हूं, क्योंकि एक पॉइंट आता है जब आप हार्मोनली डिस्टर्ब लगते हैं. ये सब एक प्रेग्नेंट महिला की तरह फील कराता है। उन्होंने कहा कि इसमें मूड स्विंग होते हैं. हां मैंने एग्स फ्रीज करा लिए हैं. क्योंकि मैं अपने सिर पर कोई बोझ नहीं रखना चाहती थी. नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'मीमी' 2021 में रिलीज हुई थी. फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 15 किलो वजन बढ़ाया था। 
 

2