Alpha Box Office: स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, बजट निकालना हुआ मुश्किल

आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर स्पाई फिल्म 'अल्फा' से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन शुरुआती तीन दिनों की कमाई ने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है। फिल्म अभी अपने बजट से काफी दूर है। क्या वीकडेज में इसकी रफ्तार बढ़ेगी या फ्लॉप का खतरा और गहरा जाएगा? जानिए पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट।

स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जुलाई 6, 2026

Alpha Box Office: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर रिलीज से पहले काफी उत्साह देखने को मिला था। फिल्म का प्रमोशन और चर्चा काफी जोरदार थी, लेकिन रिलीज के बाद समीक्षकों और दर्शकों से इसे उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली। नतीजतन, फिल्म की कमाई पर भी इसका सीधा असर पड़ा है।

रामायण की शूटिंग में दीपिका चिखलिया ने बताईं मुश्किलें, कपड़े बदलने तक की नहीं थी सुविधा

ओपनिंग वीकेंड में कमाई का हाल

फिल्म को देशभर में लगभग 2800 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है और प्रतिदिन करीब 5000 से अधिक शोज चल रहे हैं। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती प्रदर्शन कमजोर रहा।

  • पहले दिन ‘अल्फा’ ने लगभग 9.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की।
  • दूसरे दिन, यानी शनिवार को, छुट्टी होने के बावजूद कमाई में खास बढ़ोतरी नहीं हुई और यह 11.50 करोड़ रुपये रही।
  • रविवार को फिल्म के शोज बढ़कर लगभग 7439 हो गए, लेकिन कमाई केवल 13.25 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई।

तीन दिनों के कुल वीकेंड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने लगभग 34 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन और बजट का गणित

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 57.60 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। वहीं, फिल्म का बजट करीब 100 से 150 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। अगर मौजूदा आंकड़ों के आधार पर देखा जाए तो ‘अल्फा’ ने अपने बजट का लगभग 38 प्रतिशत हिस्सा ही अब तक वसूल किया है। यानी फिल्म अभी भी लागत निकालने की स्थिति से काफी दूर है।

हिट बनने के लिए कितना कमाना होगा?

बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ‘अल्फा’ को सफल (हिट) घोषित होने के लिए कम से कम 150 करोड़ रुपये की कमाई करनी होगी। यदि फिल्म अपने पूरे बजट की भरपाई कर लेती है, तभी इसे हिट माना जाएगा। अगर यह फिल्म लगभग 100 करोड़ रुपये तक ही सीमित रहती है, तो इसे औसत प्रदर्शन (Average) माना जाएगा। वहीं, यदि कमाई इससे भी कम रहती है तो फिल्म को फ्लॉप की श्रेणी में रखा जा सकता है।

डायरेक्शन और स्टार कास्ट

इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है, जिन्होंने इससे पहले नेटफ्लिक्स की चर्चित सीरीज ‘द रेलवे मेन’ का निर्देशन किया था। ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। इसमें आलिया भट्ट और शरवरी के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और दीया मिर्जा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

कहानी और दर्शकों की प्रतिक्रिया

फिल्म की अवधि लगभग 2 घंटे 20 मिनट बताई जा रही है। हालांकि, दर्शकों और समीक्षकों ने इसकी कहानी को कमजोर बताया है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर मिश्रित से ज्यादा नकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ आलोचकों ने इसकी तुलना अन्य फिल्मों से करते हुए इसकी कहानी को असंतुलित बताया। इसी कारण फिल्म को लेकर शुरुआती दौर में ही काफी आलोचना हुई।

Peddi OTT Release Date: थिएटर्स में करोड़ों के नुकसान के बाद अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी ‘पेद्दी’

फिल्म को लेकर बहस और समर्थन

फिल्म की खराब प्रतिक्रिया के बाद इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम इसके समर्थन में भी सामने आए हैं। करण जौहर और सिद्धार्थ आनंद जैसे फिल्म निर्माताओं ने फिल्म का बचाव करते हुए दर्शकों से सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने की अपील की है।