Allu Arjun Raaka: ‘राका’ बनकर लौटे अल्लू अर्जुन, जन्मदिन पर फिल्म का खतरनाक पोस्टर रिलीज

अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन पर फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए ‘राका’ फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया। इसमें उनका खतरनाक और रहस्यमय लुक देखने को मिला। दीपिका पादुकोण के साथ यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है, जिससे फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं।

‘राका’ बनकर लौटे अल्लू अर्जुन

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अप्रैल 8, 2026

Allu Arjun Raaka: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने जन्मदिन के मौके पर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म का नाम और पहला पोस्टर आधिकारिक तौर पर जारी किया। पहले इस प्रोजेक्ट को ‘AA22xA6’ के नाम से जाना जा रहा था, लेकिन अब इसका नया टाइटल ‘राका’ सामने आ गया है। फिल्म का नाम सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने पोस्टर को बेहद दमदार और इंटरनेशनल लेवल का बताया।

नीम करोली बाबा, फिल्म का टीजर आउट और सुबोध भावे निभाएंगे मुख्य किरदार

‘राका’ नाम के साथ सामने आया नया पोस्टर

फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम के जरिए पोस्टर शेयर करते हुए इसके नए नाम का ऐलान किया। पोस्ट के साथ लिखा गया कि अब ‘AA22xA6’ का नाम बदलकर ‘राका’ कर दिया गया है और दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस पोस्ट में दीपिका पादुकोण और निर्देशक एटली को भी टैग किया गया, जिससे साफ हो गया कि यह फिल्म बड़े स्तर पर बनाई जा रही है।

पोस्टर में दिखा अलग और डरावना अंदाज

पोस्टर में दिखा अलग और डरावना अंदाज
पोस्टर में दिखा अलग और डरावना अंदाज

‘राका’ के पोस्टर में अल्लू अर्जुन का लुक काफी रहस्यमय और अलग नजर आ रहा है। पोस्टर में उनका आधा चेहरा दिखाई देता है, जबकि बाकी हिस्सा छिपा हुआ है। चेहरे के सामने एक जानवर का पंजा दिखाया गया है, जो इसे और भी डरावना बनाता है।

उनका हेयरस्टाइल भी काफी यूनिक है—सिर पर बाल नहीं हैं, लेकिन भौहें साफ नजर आती हैं। माथे पर बना खास निशान उनके किरदार को और भी खास बनाता है। इस लुक से साफ है कि फिल्म में उनका किरदार काफी अलग और इंटेंस होने वाला है।

Disha Vakani Father Death: पिता के अंतिम विदाई में टूटी ‘दयाबेन’, फूट-फूटकर रोती दिखीं दिशा वकानी

फैंस के रिएक्शन ने बढ़ाया उत्साह

पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं तेजी से आने लगीं। कई यूजर्स ने इसे हॉलीवुड लेवल का बताया। एक फैन ने लिखा कि यह फिल्म इंटरनेशनल फिल्मों को टक्कर दे सकती है, वहीं दूसरे ने कहा कि वह ‘राका’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ फैंस ने अल्लू अर्जुन को “इंडस्ट्री का भाई” बताते हुए उनके इस नए अवतार की जमकर तारीफ की। कुल मिलाकर पोस्टर ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

फिल्म की स्टारकास्ट और संभावित चेहरे

फिल्म ‘राका’ का निर्देशन एटली कर रहे हैं, जो अपनी बड़े बजट और शानदार फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में रश्मिका मंदाना, मृणाल ठाकुर, जान्हवी कपूर और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे सकते हैं।