Advertisements

Alka Lamba Letter: कांग्रेस के भीतर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिस पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा ने तमिलनाडु इकाई की अध्यक्ष हजीना सईद को ‘पार्टी विरोधी गतिविधियों’ के आरोप में पद से हटाने का पत्र जारी किया है। इसके जवाब में हजीना सईद की ओर से भेजे गए मेल ने पूरे विवाद को और बढ़ा दिया है, जिससे संगठन में हलचल तेज हो गई है।











