Aligarh News: यूपी के अलीगढ़ से एक हैरान कर देन वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और सामाजित ताने-बाने को झकझोर कर रख दिया है. तकरीबन 10 महीने पहले अपनी बेटी की मंगेतकर (होने वाले दामाद) के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते घर छोड़ने वाली शादीशुदा महिला ने एक बार नया मोड़ ले लिया है. ताजा जानकारी के अनुसार, वह महिला अब अपने प्रेमी को भी छोड़ कर अपने ही सगे बहनोई के साथ नौ दो ग्यारह हो गई है.
सगाई के बाद ‘होने वाली सास’ और दामाद के बीच पनपा इश्क
आपको ये सुनकर सोच में पड़ गए हो गए…अब बताते है कि इस कहानी की शुरुआत कैसे हुई?दरअसल, जब 38 साल की पिंकी (बदला हुआ नाम) के परिवार ने उसकी बेटी की शादी मनोज (बदला हुआ नाम) से तय की थी। शादी की रस्में शुरू होने से पहले ही रिश्ते बदल गए। पिंकी और उसके होने वाले दामाद मनोज, जो उम्र में उससे 18 साल छोटा है, के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। सगाई के बाद यह बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इश्क का जुनून इस कदर हावी हुआ कि शादी से महज 12 दिन पहले पिंकी अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।
पुलिस के सामने प्यार का इकरार और बिहार में आशियाना
वहीं जब यह मामला थाने पहुंचा, तो पिंकी ने अपने पति और बच्चों को छोड़कर मनोज के साथ रहने की जिद पकड़ ली। दोनों ने पुलिस के सामने स्पष्ट किया कि वे एक-दूसरे के साथ जीवन बिताना चाहते हैं। इसके बाद वे अलीगढ़ छोड़कर बिहार के सीतामढ़ी जिले में जाकर बस गए। वहां मनोज फेरी लगाकर कपड़े बेचने का काम करने लगा और पिंकी के साथ अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की। पिछले 10 महीनों से दोनों वहीं साथ रह रहे थे, लेकिन यह साथ ज्यादा दिन टिक नहीं सका।
लाखों के गहने और नकदी लेकर बहनोई के साथ चंपत हुई महिला
मनोज का आरोप है कि 6 फरवरी को जब वह हमेशा की तरह काम पर गया था, तब पीछे से पिंकी घर से गायब हो गई। मनोज का दावा है कि पिंकी घर में रखे दो लाख रुपये नकद और कीमती गहने भी अपने साथ ले गई है। मनोज ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि पिंकी उसे धोखा देकर अब अपने ही बहनोई के साथ भाग गई है। इस धोखे से टूट चुके मनोज ने वापस अलीगढ़ आकर न्याय की गुहार लगाई है।
बिहार पुलिस के हवाले अलीगढ़ का मामला
पीड़ित मनोज ने अलीगढ़ के दादो थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई और लिखित शिकायत दर्ज कराई। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कानूनी पेच का हवाला दिया है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि चूंकि भागने की यह ताजा घटना बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुई है, इसलिए यह मामला उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है। पुलिस ने मनोज को संबंधित क्षेत्र में शिकायत करने की सलाह दी है। फिलहाल, यह अजीबोगरीब प्रेम त्रिकोण पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा का श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित….









