अली फजल ने की सनी देओल की जमकर तारीफ, बोले- दिल बहुत बड़ा है

 सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल भी नजर आएंगे. अली ने एक इंटरव्यू में फिल्म, सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित कहानियों को लेकर खुलकर बात की. सनी देओल की तारीफ में क्या बोले अली फजल? अली फजल ने सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास बताया. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "सनी सर बहुत बड़े दिल वाले इंसान हैं. यह बात हर कोई जानता है. उनका पूरा परिवार ऐसा

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी और अली फजल भी नजर आएंगे. अली ने एक इंटरव्यू में फिल्म, सनी देओल, निर्देशक राजकुमार संतोषी और भारत-पाकिस्तान के बंटवारे पर आधारित कहानियों को लेकर खुलकर बात की.

सनी देओल की तारीफ में क्या बोले अली फजल?
अली फजल ने सनी देओल के साथ काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास बताया. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, "सनी सर बहुत बड़े दिल वाले इंसान हैं. यह बात हर कोई जानता है. उनका पूरा परिवार ऐसा ही है. उनके परिवार का भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास और विरासत में बहुत बड़ा योगदान रहा है. मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं. शूटिंग के दौरान वह हर चीज में साथ देने वाले थे. हमारे लिए यह सफर बहुत शानदार रहा. पहले कुछ हिस्सों की शूटिंग हुई और बाद में बचा हुआ काम पूरा किया गया. उनके साथ काम करना बेहद अच्छा अनुभव था."
 
फिल्म से कैसे जुड़े अली फजल?
अली फजल फिल्म के दोनों टीजर में नजर आ चुके हैं. हालांकि उन्होंने अपने किरदार का खुलासा नहीं किया. उन्होंने बताया, "'बंटवारा 1947' मेरे पास उस समय आई जब मैं दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त था. इसी दौरान मेरी आमिर खान सर से भी अच्छी बातचीत हुई. मुझे लगा कि यह बहुत जरूरी फिल्म है. राजकुमार संतोषी ने जब मुझे पूरी कहानी सुनाई तो मैं काफी प्रभावित हुआ. मैंने उनसे कहा कि इस कहानी में कोई बदलाव मत कीजिए. जैसी कहानी है, वैसी ही बनाईए. यह बहुत खूबसूरत है. मैं फिल्म का छोटा सा हिस्सा हूं, लेकिन इसका हिस्सा बनकर खुश हूं."

2