स्कूलों को बम धमकी मिलने से दहशत, फरीदकोट में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

फरीदकोट. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की शुकराना यात्रा से पहले फरीदकोट में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर संबंधित स्कूलों और कॉलेजों को खाली करवाकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार को अपनी शुकराना यात्रा के तहत फरीदकोट और कोटकपूरा पहुंचने वाले हैं। इसी बीच ईमेल के जरिए सादिक के सरकारी कन्या स्कूल, फरीदकोट के दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज को बम

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फरीदकोट.

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की शुकराना यात्रा से पहले फरीदकोट में उस समय हड़कंप मच गया जब तीन शिक्षण संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। एहतियात के तौर पर संबंधित स्कूलों और कॉलेजों को खाली करवाकर व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान गुरुवार को अपनी शुकराना यात्रा के तहत फरीदकोट और कोटकपूरा पहुंचने वाले हैं। इसी बीच ईमेल के जरिए सादिक के सरकारी कन्या स्कूल, फरीदकोट के दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। धमकी मिलते ही प्रशासन में हलचल मच गई और सुरक्षा व्यवस्था तुरंत बढ़ा दी गई।

स्कूलों को खाली करवाया गया
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सबसे पहले सादिक स्थित सरकारी कन्या स्कूल को खाली करवाया गया। इसके बाद फरीदकोट स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल और दशमेश डेंटल कॉलेज में भी पुलिस टीमों ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की टीमें भवनों, कमरों और आसपास के इलाकों की जांच में जुटी हुई हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक तरलोचन सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी थी। उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी शिक्षण संस्थान से कोई संदिग्ध या प्रतिबंधित वस्तु बरामद नहीं हुई है। हालांकि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियात के तौर पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

घबराए अभिभावक बच्चों को लेने पहुंचे
धमकी की खबर फैलते ही बच्चों के अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई। कई अभिभावक तुरंत स्कूलों की ओर रवाना हो गए। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में पंजाब के कई शहरों में इस तरह की धमकियों के मामले सामने आए हैं। कुछ दिन पहले जालंधर समेत अन्य इलाकों में भी शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों को धमकी भरे संदेश मिले थे। ऐसे मामलों के बाद सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सतर्क हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए फरीदकोट में पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अब धमकी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने पूरे जिले में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी है। फिलहाल पुलिस धमकी भेजने वाले की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

2