Bhoot Bangla: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की वापसी, जानें क्यों यह फिल्म ‘भूल भुलैया’ से है अलग?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 8 साल बाद फिल्म 'भूत बंगला' के साथ लौट रही है। 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। प्रियदर्शन ने स्पष्ट किया कि यह फिल्म 'भूल भुलैया' से अलग है और इसमें हॉरर-कॉमेडी के साथ फैंटेसी का अनूठा मिश्रण देखने को मिलेगा।

Bhoot Bangla

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

अप्रैल 7, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Bhoot Bangla: हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के शौकीनों के लिए साल 2026 की सबसे बड़ी सौगात सामने आ गई है। बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक लंबे अंतराल के बाद वापस लौट आई है। उनकी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। ट्रेलर देखने के बाद जहां फैंस इसकी तुलना अक्षय की कल्ट क्लासिक ‘भूल भुलैया’ से कर रहे हैं, वहीं मेकर्स ने स्पष्ट कर दिया है कि यह सिनेमाई अनुभव पहले से बिल्कुल जुदा होने वाला है।

सिनेमाघरों में दस्तक और पुरानी यादों का सफर

बताते चले कि, हॉरर और हंसी का यह अनूठा संगम 17 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन लगभग 8 साल के लंबे इंतजार के बाद किसी प्रोजेक्ट के लिए एक साथ आए हैं, जिससे सिनेप्रेमियों के बीच भारी ‘नॉस्टैल्जिया’ (पुरानी यादें) देखने को मिल रहा है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान जब फिल्म की तुलना उनकी पिछली हिट फिल्मों से की गई, तो प्रियदर्शन ने साफ किया कि ‘भूत बंगला’ एक स्वतंत्र कहानी है। यह फिल्म न केवल अक्षय के प्रशंसकों को उनके पुराने अंदाज की याद दिलाएगी, बल्कि आधुनिक सिनेमाई तकनीक के साथ एक नया रोमांच भी पेश करेगी।

हॉरर-कॉमेडी के साथ फैंटेसी का तड़का

आपको बता दे कि, निर्देशक प्रियदर्शन ने फिल्म के ट्रीटमेंट और कथानक (Plot) पर बात करते हुए एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जहां ‘भूल भुलैया’ मनोवैज्ञानिक थ्रिलर और कॉमेडी का मिश्रण थी, वहीं ‘भूत बंगला’ में हॉरर-कॉमेडी के साथ फैंटेसी (Fantasy) के तत्वों को जोड़ा गया है। इस फिल्म में दर्शकों को केवल मानसिक भ्रम नहीं, बल्कि वास्तविक ‘भूत’ और अलौकिक शक्तियां भी देखने को मिलेंगी। प्रियदर्शन का दावा है कि यह फिल्म दर्शकों के सामने एक पूरी तरह से नई दुनिया (New World) पेश करेगी, जो डराने के साथ-साथ कल्पनाओं के परे ले जाएगी।

परेश रावल, राजपाल यादव और तबू का कॉमेडी तड़का

अक्षय कुमार ने भी इस प्रोजेक्ट को लेकर अपना उत्साह साझा करते हुए कहा कि प्रियदर्शन के साथ काम करना हमेशा घर वापसी जैसा होता है। अक्षय के अनुसार, ‘भूत बंगला’ में कॉमेडी के साथ-साथ डराने का स्तर (Fear Level) काफी ऊंचा रखा गया है। फिल्म की स्टारकास्ट इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है, जिसमें अक्षय के साथ तबू, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी और मिथिला पारकर जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। राजपाल यादव और परेश रावल की मौजूदगी यह सुनिश्चित करती है कि फिल्म में हंसी के फव्वारे छूटने वाले हैं, जबकि तबू का किरदार रहस्य और रोमांच की परतें खोलेगा।

2