रिटायरमेंट पर बोले अक्षय कुमार, ‘36 साल से यही सोच रहा हूं’

‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी का एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसी दौरान अक्षय कुमार ने अपनी रिटायरमेंट पर बड़ी बात कह दी. अपने रिटायरमेंट पर क्या बोले अक्षय कुमार अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 36 सालों से काम कर रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें रिटायरमेंट का कभी ख्याल आता है. इसपर खिलाड़ी कुमार ने जवाब दिया, “बेटा, ऐसा होता है ना कि सुबह 4 बजे ख्याल आता है, लेकिन 5 सेकंड के अंदर

Wrriten By :

Editor

Published On :

जून 11, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

‘वेलकम’ फ्रैंचाइजी का एक नया चैप्टर शुरू होने वाला है. अहमद खान के डायरेक्शन में बनी ‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसी दौरान अक्षय कुमार ने अपनी रिटायरमेंट पर बड़ी बात कह दी.

अपने रिटायरमेंट पर क्या बोले अक्षय कुमार
अक्षय कुमार बॉलीवुड इंडस्ट्री में लगभग 36 सालों से काम कर रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें रिटायरमेंट का कभी ख्याल आता है. इसपर खिलाड़ी कुमार ने जवाब दिया, “बेटा, ऐसा होता है ना कि सुबह 4 बजे ख्याल आता है, लेकिन 5 सेकंड के अंदर ही मुझे याद आ जाता है कि मुझे फिल्म की शूटिंग के लिए जाना है. फिर मुझे यह भी याद आता है कि सेट पर 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं. तब मैं तय करता हूं कि रिटायरमेंट के बारे में अगली सुबह सोचूंगा. फिर सुबह 4 बजे उठता हूं और यही प्रोसेस रिपीट करता है. ऐसा करते करते 36 साल हो गए.”

रिटायर होकर ये नहीं करना चाहते हैं अक्षय कुमार
उन्होंने आगे कहा, “अगर मैं रिटायर हो जाऊं, तो मुझे घर पर बैठे इलेक्ट्रीशियन का काम मिल जाएगा. मैं कुत्तों को घुमाने वाला या माली बन जाऊंगा. घर के सारे काम काज मुझे मिलेंगे. मैं रिटायर होने के बजाय काम पर जाना पसंद करूंगा.”

मरने से 5 सेकंड पहले रिटायर होना चाहते हैं अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने आगे कहा, “काम करते रहना ही बेहतर है. मुझे ‘रिटायर’ शब्द से थोड़ी दिक्कत है. इंसान को अपनी मौत से बस 5 सेकंड पहले रिटायर होना चाहिए. मरने से पहले इंसान को कहना चाहिए, ‘भाई, अब मैं रिटायर हो रहा हूं.’ यह ज्यादा बेहतर होगा. कभी भी रिटायरमेंट न चुनें. अगर आप लंबी जिंदगी चाहते हैं, तो काम करते रहें.” ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

2