UP News: नकली नोटों पर भिड़े अखिलेश और पंकज चौधरी! सपा मुखिया ने खोल दी बीजेपी की अंदरूनी रार?

उत्तर प्रदेश में नकली नोटों के खुलासे के बाद बीजेपी और सपा आमने-सामने हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने ‘लाल टोपी’ वालों पर आरोप लगाया, जिस पर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ‘काली टोपी’ का जिक्र करते हुए पलटवार किया और बीजेपी की अंदरूनी रार उजागर करने का दावा किया।

UP News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: उत्तर प्रदेश में नकली नोटों के गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद राजनीति गरमा गई है। इस मामले ने समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के बीच आरोप-प्रत्यारोप की नई जंग छेड़ दी है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने इस गिरोह का संबंध सपा से जोड़ते हुए ‘लाल टोपी’ वालों पर निशाना साधा। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए ‘काली टोपी’ का जिक्र कर बीजेपी और आरएसएस पर हमला बोला।

Bhupinder Hooda AJL case : पंचकूला एजेएल प्लॉट आवंटन मामले में भूपेंद्र हुड्डा को बड़ी राहत, सीबीआई अदालत ने किया आरोपमुक्त

बीजेपी का आरोप

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नकली नोटों के मामले में सपा नेताओं पर सीधा हमला किया। उन्होंने कहा कि यूपी में नकली नोटों की फैक्ट्री चलाने के आरोप में सपा नेता की गिरफ्तारी से पार्टी का असली चेहरा सामने आ गया है। चौधरी ने लाल टोपी वालों को नकली नोटों का ‘धुरंधर’ बताते हुए कहा कि ऐसे लोग देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर रहे हैं और राष्ट्रद्रोही हैं।

अखिलेश यादव का पलटवार

बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि “काली टोपी वाले असली नोटों के ‘धुएंधर’ हैं।” अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर पंकज चौधरी को शक है तो आरोपी के मोबाइल फोन का सीडीआर निकलवाकर देख लें, बीजेपी का पूरा काला चिट्ठा सामने आ जाएगा।

‘5 बड़ा या 7?’ का सवाल

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर व्यंग्य करते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं को खुद यह समझ नहीं आता कि:

5 बड़ा या 7?

विधायक बड़ा या सांसद?

राज्य बड़ा या केंद्र?

राज्य सरकार का मंत्री बड़ा या केंद्र सरकार का?

बैठक बड़ी या नोटिस?

गोरखपुर बड़ा या दिल्ली?

इन सवालों के जरिए अखिलेश ने बीजेपी की आंतरिक राजनीति और सत्ता संघर्ष पर कटाक्ष किया।

राजनीतिक माहौल में बढ़ती तल्खी

नकली नोटों का मुद्दा अब केवल अपराध की जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सपा और बीजेपी के बीच राजनीतिक टकराव का केंद्र बन गया है। दोनों दल इस मामले को चुनावी माहौल में अपने-अपने पक्ष को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।

नकली नोटों के गिरोह का खुलासा उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया विवाद लेकर आया है। बीजेपी जहां सपा पर आरोप लगा रही है, वहीं अखिलेश यादव ने आरएसएस और बीजेपी पर पलटवार करते हुए ‘काली टोपी’ का मुद्दा उठाया है। यह विवाद आने वाले दिनों में और गहराएगा क्योंकि दोनों दल इसे चुनावी हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।

Malda Violence Updates: Bengal की राजनीति में उबाल, मालदा बवाल का मास्टरमाइंड गिरफ्तार।

2