Affordable Diesel Cars: कम कीमत में बेस्ट डीजल कारें, माइलेज और परफॉर्मेंस का दमदार कॉम्बिनेशन

अगर आप कम बजट में डीजल कार खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। हमने भारत में सस्ती डीजल कारों की लिस्ट तैयार की, जिनमें बेहतर माइलेज और दमदार परफॉर्मेंस दोनों मिलती हैं। जानिए कौन सी कार आपके बजट में सबसे उपयुक्त है।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

जनवरी 31, 2026

Affordable Diesel Cars: भले ही मौजूदा समय में पेट्रोल और CNG कारों की मांग तेजी से बढ़ रही हो, लेकिन डीजल कारों की उपयोगिता आज भी कम नहीं हुई है। खासतौर पर वे ग्राहक जो रोज़ लंबी दूरी तय करते हैं या बेहतर माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट चाहते हैं, उनके लिए डीजल कारें अब भी पहली पसंद बनी हुई हैं। डीजल इंजन न सिर्फ ज्यादा टॉर्क देते हैं, बल्कि हाईवे ड्राइविंग के दौरान स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस भी प्रदान करते हैं। अगर आपका बजट 10 लाख रुपये से कम है और आप एक किफायती डीजल कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है।

Amazon Deal: OnePlus फोन की कीमत में भारी कटौती, सीधे 12 हजार रुपये की बचत

Tata Altroz Diesel: सबसे सस्ती डीजल कार

Tata Altroz Diesel: सबसे सस्ती डीजल कार
Tata Altroz Diesel: सबसे सस्ती डीजल कार

टाटा अल्ट्रोज डीजल फिलहाल भारत की सबसे किफायती डीजल कार मानी जाती है। इसके बेस डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 8.10 लाख रुपये है। इसमें 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो करीब 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। माइलेज की बात करें तो यह कार लगभग 23.6 kmpl का शानदार एवरेज देती है। सेफ्टी और फीचर्स के मामले में भी अल्ट्रोज काफी आगे है, जिसमें 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और डुअल डिजिटल स्क्रीन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं।

Kia Sonet Diesel: स्टाइल और माइलेज का परफेक्ट बैलेंस

Kia Sonet Diesel: स्टाइल और माइलेज का परफेक्ट बैलेंस
Kia Sonet Diesel: स्टाइल और माइलेज का परफेक्ट बैलेंस

किआ सोनेट डीजल कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में बेहद लोकप्रिय विकल्प है। इसका HTE (O) डीजल वेरिएंट करीब 8.98 लाख रुपये एक्स-शोरूम में उपलब्ध है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो लगभग 24.1 kmpl का बेहतरीन माइलेज देता है। इसका मॉडर्न एक्सटीरियर डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर युवाओं के बीच इसे खासा पसंदीदा बनाता है।

ChatGPT का नया ट्रांसलेट फीचर लॉन्च: जरूरत के हिसाब से अनुवाद, गूगल ट्रांसलेशन को देगा टक्कर?

Mahindra XUV 3XO Diesel: सेफ्टी और मजबूती का भरोसा

Mahindra XUV 3XO Diesel: सेफ्टी और मजबूती का भरोसा
Mahindra XUV 3XO Diesel: सेफ्टी और मजबूती का भरोसा

महिंद्रा XUV 3XO डीजल भी 10 लाख से कम कीमत में आने वाली एक दमदार SUV है। इसका MX2 डीजल वेरिएंट लगभग 8.95 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलता है। यह SUV करीब 20.1 kmpl का माइलेज देती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी सेफ्टी है, क्योंकि इसे BNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जो इसे फैमिली कार के तौर पर एक मजबूत विकल्प बनाती है।

Tata Nexon Diesel: भरोसेमंद और पॉपुलर SUV

Tata Nexon Diesel: भरोसेमंद और पॉपुलर SUV
Tata Nexon Diesel: भरोसेमंद और पॉपुलर SUV

टाटा नेक्सन डीजल भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है। इसका Smart Plus डीजल वेरिएंट लगभग 9.01 लाख रुपये से शुरू होता है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो करीब 23.2 kmpl का माइलेज देता है। शानदार सेफ्टी रेटिंग, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और फीचर्स के चलते यह कार परिवारों के बीच काफी लोकप्रिय है।

Home Projectors Vs Smart TV: Home Projectors या Smart TV? जानें कौन है बेहतर विकल्प

Hyundai Venue Diesel: कंफर्ट और ब्रांड वैल्यू

Hyundai Venue Diesel: कंफर्ट और ब्रांड वैल्यू
Hyundai Venue Diesel: कंफर्ट और ब्रांड वैल्यू

हुंडई वेन्यू डीजल का HX 2 वेरिएंट लगभग 9.80 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर उपलब्ध है। यह SUV करीब 21 kmpl का माइलेज देती है। आरामदायक केबिन, स्मूद ड्राइव क्वालिटी और हुंडई की भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू इसकी बड़ी खूबियां हैं।