रामायण’ की एडवांस बुकिंग में देरी, रणबीर कपूर की फिल्म के टिकटों पर क्यों फंसा पेंच?

फिल्म रामायण अब रिलीज के काफी करीब है. इसे सिनेमाघरों में बस 16 दिनों के अंदर-अंदर देखा जाएगा. उससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली थी. दशहरा के मौके पर मेकर्स ने इसकी घोषणा भी की. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रामायण की एडवांस में टिकट खरीदने से पहले ऑडियंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा. रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग आज यानी 20 अक्टूबर, दशहरे के दिन शुरू होने वाली थी. लेकिन सुबह 9:30 बजे तक देशभर के ज्यादातर सिनेमाघरों में फिल्म की बुकिंग शुरू नहीं

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

फिल्म रामायण अब रिलीज के काफी करीब है. इसे सिनेमाघरों में बस 16 दिनों के अंदर-अंदर देखा जाएगा. उससे पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली थी. दशहरा के मौके पर मेकर्स ने इसकी घोषणा भी की. लेकिन अब सुनने में आ रहा है कि रामायण की एडवांस में टिकट खरीदने से पहले ऑडियंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा.

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की एडवांस बुकिंग आज यानी 20 अक्टूबर, दशहरे के दिन शुरू होने वाली थी. लेकिन सुबह 9:30 बजे तक देशभर के ज्यादातर सिनेमाघरों में फिल्म की बुकिंग शुरू नहीं हो पाई थी. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी बड़ी वजह डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जिबिटर्स के बीच रेवेन्यू शेयरिंग को लेकर चल रही बातचीत है.

देर में शुरू होगी रामायण की एडवांस बुकिंग
एक ट्रेड सोर्स ने बताया कि आमतौर पर बड़ी फिल्मों के लिए पहले हफ्ते में डिस्ट्रीब्यूटर को टिकटों की कमाई का 52.5 फीसदी हिस्सा मिलता है. दूसरे हफ्ते में ये हिस्सा 45 फीसदी और तीसरे हफ्ते में 37.5 फीसदी होता है. लेकिन रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर्स इससे ज्यादा हिस्से की मांग कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, वो पहले हफ्ते में 60 फीसदी, दूसरे हफ्ते में 50 फीसदी और तीसरे हफ्ते में 40 फीसदी रेवेन्यू शेयर चाहते हैं.

सोर्स के मुताबिक, ये डिमांड बड़ी फिल्मों में लागू होने वाली सामान्य डील से काफी ज्यादा है. इसलिए एग्जिबिटर्स इस शर्त को मानने में हिचक रहे हैं और दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है. जब तक दोनों पक्ष किसी ऐसे समझौते पर नहीं पहुंचते, जो दोनों को मंजूर हो, तब तक एडवांस बुकिंग में देरी हो सकती है. हालांकि हम इसकी कोई पुष्टि नहीं करते हैं.

सोर्स ने ये भी कहा कि हर कोई रामायण को बड़े स्तर पर रिलीज करना चाहता है, लेकिन फिल्म की कमाई को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बनना भी जरूरी है. हालांकि, कुछ सिनेमाघरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन में सुबह 9:30 बजे तक INOX ने बुकिंग शुरू कर दी थी. वहीं बेंगलुरु के AMB सिनेमाज में भी टिकटों की बिक्री शुरू हो गई है.

नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसे नमित मल्होत्रा और यश ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर्स की लिस्ट में करण जौहर और दिल राजू जैसे फिल्ममेकर्स हैं.

2