एक्ट्रेस मलाइका की लव लाइफ: 17 साल छोटे बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप की चर्चा

मुंबई लाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. 52 की उम्र में भी उनका ग्लैमरस अवतार हर किसी को पसंद आता है. मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद, एक्ट्रेस अब डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं।  फिर सुर्खियों में आई मलाइका की डेटिंग लाइफ मलाइका और हर्ष को पहली बार एक साथ मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान देखा गया था. वहां से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं. फिर उनकी इटली वेकेशन से

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई

लाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. 52 की उम्र में भी उनका ग्लैमरस अवतार हर किसी को पसंद आता है. मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. कहा जा रहा है कि अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद, एक्ट्रेस अब डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता को डेट कर रही हैं। 

फिर सुर्खियों में आई मलाइका की डेटिंग लाइफ
मलाइका और हर्ष को पहली बार एक साथ मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान देखा गया था. वहां से दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं. फिर उनकी इटली वेकेशन से एक फोटो वायरल हुई, जिसमें मलाइका और हर्ष सेल्फी लेते दिखाई दिए. अब दोनों एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं. मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता गुरुवार 12 मार्च की शाम गौरव कपूर और कृतिका कामरा की रिसेप्शन पार्टी में साथ थे। 

मलाइका पार्टी में अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं. सिल्वर कलर की डीप-नेक ड्रेस में वो बेहद खूबसूरत दिखीं. एक्ट्रेस ने पैप्स को भी पोज दिए. लेकिन इसके कुछ पलों बाद हर्ष मेहता भी पार्टी में पहुंचे. हालांकि उन्होंने इस दौरान पैप्स को इग्नोर किया. हर्ष गाड़ी से उतरकर सीधा पीछे के दरवाजे से पार्टी में दाखिल हुए. पैप्स ने उन्हें तुरंत स्पॉट किया और इसका वीडियो भी बनाया। 

मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने से छोटी उम्र के आदमी को डेट करने के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपनी डेटिंग की चर्चाओं पर रिएक्ट नहीं किया है. फैंस के लिए उनका रिश्ता अभी भी सस्पेंस बना हुआ है. मगर कई लोग मलाइका को उनसे 17 साल छोटे हर्ष को डेट करने के लिए ट्रोल करते दिख रहे हैं। 

मलाइका का साल 2017 में अरबाज खान से तलाक हो गया था. दोनों की शादी करीब 19 साल चली जिनसे आज उन्हें एक बेटा अरहान भी है, जिसकी उम्र 23 साल है. हालांकि तलाक के बावजूद, मलाइका खान परिवार के करीब हैं. हाल ही में जब सलीम खान की तबीयत बिगड़ी थी, तब मलाइका को उनसे मिलने अस्पताल जाते देखा गया था। 

Leave a Comment

2