‘बंजल साहब’ पर कार्रवाई की तैयारी, तौलिए से अंडरवियर तक प्रोटोकॉल में थे 50 अफसर

 प्रयागराज बीएसएनएल (BSNL) के डायरेक्टर विवेक बंजल का 19 फरवरी को प्रयागराज का दौरा था. उनके दौरे का प्रोटोकॉल वायरल हो गया था. जिसके बाद दौरा रद्द कर दिया गया था. वहीं अब इस प्रोटोकॉल पर अधिकारिक सूत्रों का बयान आया है. सूत्रों का कहना है कि यह पूरी तरह से अजीब, नामंजूर, बहुत निंदनीय था. डायरेक्टर के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. उनसे 7 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है. नोटिस के जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सरकार इसे आसानी से नहीं जाने देगी.  आपको बता दें कि 19 फरवरी को बीएसएनएल

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 प्रयागराज
बीएसएनएल (BSNL) के डायरेक्टर विवेक बंजल का 19 फरवरी को प्रयागराज का दौरा था. उनके दौरे का प्रोटोकॉल वायरल हो गया था. जिसके बाद दौरा रद्द कर दिया गया था. वहीं अब इस प्रोटोकॉल पर अधिकारिक सूत्रों का बयान आया है. सूत्रों का कहना है कि यह पूरी तरह से अजीब, नामंजूर, बहुत निंदनीय था.

डायरेक्टर के खिलाफ शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. उनसे 7 दिनों के अंदर जवाब देने को कहा गया है. नोटिस के जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. सरकार इसे आसानी से नहीं जाने देगी. 

आपको बता दें कि 19 फरवरी को बीएसएनएल के डायरेक्टर का प्रयागराज दौरा था. जिसको लेकर डीजीएम स्तर से एक प्रोटोकॉल जारी किया गया था. जिसमें विवेक बंजल के दौरे की मिनट-टू-मिनट योजना बनाई गई थी. उनके आगमन से लेकर संगम स्नान, स्नान के बाद इस्तेमाल होने वाले कपड़ों, तौलिया, भोजन और दिनचर्या से जुड़ी हर छोटी-बड़ी व्यवस्था के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

50 से अधिक अधिकारियों की लगाई गई थी ड्यूटी

प्रोटोकॉल के तहत 50 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, ताकि डायरेक्टर को किसी भी तरह की असुविधा न हो. यहां तक निर्देश दिए गए थे कि स्नान के बाद उपयोग होने वाली कोई भी वस्तु, चाहे वह तौलिया हो या अन्य निजी सामान, छूटने न पाए.

यह पूरा प्रोटोकॉल जैसे ही इंटरनेट मीडिया पर सामने आया, उसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं. यूजर्स ने इसे ‘शाही इंतजाम’ बताते हुए सवाल उठाए. मामला उच्च स्तर तक पहुंचने के बाद अगले ही दिन विवेक बंजल का प्रयागराज दौरा अचानक निरस्त कर दिया गया.

प्रोटोकॉल पर BSNL ने नहीं दिया था जवाब

बीएसएनएल के जनसंपर्क अधिकारी आशीष गुप्ता ने दौरा रद्द होने की पुष्टि करते हुए कहा कि डायरेक्टर का कार्यक्रम निरस्त हो चुका है. ऐसे में जारी किया गया प्रोटोकॉल अब अमान्य माना जाए. हालांकि, प्रोटोकॉल को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था. 

Leave a Comment

2