ओवरस्पीडिंग-ओवरलोडिंग पर एक्शन, नियम तोड़ने वालों पर चला प्रशासन का डंडा

  सरायकेला सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चलाया गया. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में नीमडीह थाना क्षेत्र और चांडिल थाना अंतर्गत पाटा टोल प्लाजा के पास वाहनों की गहन जांच की गई. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई और भारी जुर्माना वसूला गया. ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन संचालन करने वाले वाहनों की जांच की

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 25, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

  सरायकेला

सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सघन जांच अभियान चलाया गया. उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो के नेतृत्व में नीमडीह थाना क्षेत्र और चांडिल थाना अंतर्गत पाटा टोल प्लाजा के पास वाहनों की गहन जांच की गई. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई और भारी जुर्माना वसूला गया.

ओवरस्पीडिंग और ओवरलोडिंग पर सख्त कार्रवाई
अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन संचालन करने वाले वाहनों की जांच की गई. मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल ₹1,04,650 का जुर्माना वसूला गया. साथ ही नियम तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें यातायात नियमों के पालन की सख्त चेतावनी दी गई.

सड़क सुरक्षा नियमों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
उपायुक्त ने साफ निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि ओवरस्पीडिंग और लापरवाहीपूर्ण वाहन संचालन सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण है. इसलिए ऐसे मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई जरूरी है. दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए.

वाहन चालकों को दी गई चेतावनी
जांच के दौरान वाहन चालकों को अनधिकृत और अतिरिक्त लाइट्स का उपयोग न करने और  सभी यातायात नियमों का पालन करने की सख्त चेतावनी दी गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.

अधिकारियों की रही सक्रिय भागीदारी
इस अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी गिरिजा शंकर महतो सहित संबंधित अधिकारी और सड़क सुरक्षा से जुड़े सदस्य उपस्थित रहे.

Leave a Comment

2