अभिरा की खामोशी और अरमान की लड़ाई: मायरा की कस्टडी का सच

मुंबई  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 13 फरवरी के एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। अरमान को गुस्से में देख मायरा गैरेज वालों को कॉल करती है। अभिरा का फोन वाणी (मुक्ति) उठाती है। फोन पर मायरा और वाणी की लड़ाई हो जाती है। अभिरा आकर वाणी से फोन ले लेती है। वहीं अरमान, मायरा से फोन लेकर कॉल काट देता है। पौद्दार हाउस पहुंचेगी अभिरा वाणी, अभिरा को बताती है कि फोन पर कोई उसके बारे में गलत बोल रहा था इसलिए उसे गुस्सा आ गया। अभिरा, वाणी को घर भेज देती है और खुद रोने लगती

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई

 ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के 13 फरवरी के एपिसोड की शुरुआत अरमान से होती है। अरमान को गुस्से में देख मायरा गैरेज वालों को कॉल करती है। अभिरा का फोन वाणी (मुक्ति) उठाती है। फोन पर मायरा और वाणी की लड़ाई हो जाती है। अभिरा आकर वाणी से फोन ले लेती है। वहीं अरमान, मायरा से फोन लेकर कॉल काट देता है।

पौद्दार हाउस पहुंचेगी अभिरा
वाणी, अभिरा को बताती है कि फोन पर कोई उसके बारे में गलत बोल रहा था इसलिए उसे गुस्सा आ गया। अभिरा, वाणी को घर भेज देती है और खुद रोने लगती है। अभिरा फ्लैशबैक में जाती है। डांस कॉम्पिटिशन वाले दिन अभिरा, वाणी को हॉस्पिटल लेकर जाती है। इसी बीच एम्बुलेंस का एक्सीडेंट हो जाता है। अभिरा कोमा में चली जाती है और दो हफ्ते बाद कोमा से उठती है।

विद्या देगी अभिरा को झटका
कोमा से उठते ही अभिरा, मायरा से मिलने जाती है। हालांकि, विद्या, अभिरा को किसी से नहीं मिलने देती है। अभिरा, विद्या को समझाने की कोशिश करती है कि उसका एक्सीडेंट हो गया था और वो हॉस्पिटल में थी। लेकिन, विद्या, अभिरा की बातों पर विश्वास नहीं करती है। इतना ही नहीं, विद्या, अभिरा के हाथ में कस्टडी के पेपर्स भी थमा देती है।

अभिरा लेगी बड़ा फैसला
अभिरा, अरमान और मायरा से मिलने की जिद करती है। हालांकि, विद्या उसे पौद्दार हाउस के अंदर कदम रखने नहीं देती है। अभिरा बेहोश हाे जाती है। ऐसे में विद्या कार से अभिरा और मायरा की कस्टडी के पेपर्स हॉस्पिटल भिजवा देती है। होश में आने के बाद अभिरा, मायरा की कस्टडी के लिए लड़ना फैसला लेती है। वहीं डॉक्टर उसे बताती हैं कि वाणी ट्रॉमा में है।

Leave a Comment

2