जापान पैरा एशियन गेम्स में अभिजीत सखूजा ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

बिलासपुर. जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है. जापान में पैरा एशियन गेम्स का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक हो रहा है. टूर्नामेंट में अभिजीत सखूजा ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा. क्वालीफाइंग राउंड के तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की. इसके बाद उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के चेन फेंग्फेई को 21-12, 21-8 से हराया. क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और भारतीय खिलाड़ी सूर्यकांत यादव को सीधे सेटों में 21-16 व 21-12 से हराकर सेमीफाइनल

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बिलासपुर.

जापान में आयोजित पैरा एशियन गेम्स में बिलासपुर के अभिजीत सखूजा ने पैरा बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है. जापान में पैरा एशियन गेम्स का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक हो रहा है. टूर्नामेंट में अभिजीत सखूजा ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा.

क्वालीफाइंग राउंड के तीनों मुकाबलों में एकतरफा जीत दर्ज की. इसके बाद उन्होंने प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन के चेन फेंग्फेई को 21-12, 21-8 से हराया. क्वार्टर फाइनल में भी उन्होंने अपनी लय बरकरार रखी और भारतीय खिलाड़ी सूर्यकांत यादव को सीधे सेटों में 21-16 व 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की. सेमीफाइनल में उनका मुकाबला विश्व के नंबर-2 खिलाड़ी शिवकुमार नवीन से हुआ.

प्रदेश के सबसे युवा पैरा एशियन मेडलिस्ट बने अभिजीत 
अभिजीत ने महज 21 साल की उम्र में यह मुकाम हासिल कर प्रदेश के सबसे युवा पैरा एशियन गेम्स मेडलिस्ट बनने का गौरव भी हासिल किया है. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स व एशियन गेम्स में हमारे खिलाड़ी लगातार अपना लोहा मनवा रहे हैं. हॉकी खिलाड़ी रेणुका यादव प्रदेश की पहली महिला ओलंपियन बनीं. 2026 में हमारे तीन खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके हैं. इसमें पहला नाम राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव का है, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता. वहीं, एशियन गेम्स में कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी ने भारत को गोल्ड दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अब अभिजीत ने भी कांस्य पदक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है.

2