ट्रॉमा आज भी नहीं भूलीं आमना, हैरेसमेंट पर सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

मुंबई  शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह की हरकतों का सामना कर चुकी हैं।आमना ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उस दौरान वो समझ नहीं पाती थीं कि क्या हो रहा है. वो छोटी थीं तो डर जाती थीं. ये सभी इंसीडेंट्स मुंबई के ही हैं।  आमना ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में उस दौर को याद करते हुए कहा कि- मैं अपने मैथ्स के ट्यूशन के लिए गई थी. उनके साथ बाकी लड़कियां भी थीं।

Wrriten By :

Editor

Published On :

मई 29, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

मुंबई 

शोबिज की दुनिया हो या आम जिंदगी- लड़कियों को अक्सर गंदी नजरों और मनचलों का सामना करना पड़ा है. टीवी एक्ट्रेस आमना शरीफ भी यंग ऐज में इस तरह की हरकतों का सामना कर चुकी हैं।आमना ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया कि उस दौरान वो समझ नहीं पाती थीं कि क्या हो रहा है. वो छोटी थीं तो डर जाती थीं. ये सभी इंसीडेंट्स मुंबई के ही हैं। 

आमना ने हॉटरफ्लाई से बातचीत में उस दौर को याद करते हुए कहा कि- मैं अपने मैथ्स के ट्यूशन के लिए गई थी. उनके साथ बाकी लड़कियां भी थीं। आमना ने कहा- तो जब हम सब जब ट्यूशन से बाहर निकलीं तो एक आदमी अपनी पैंट उतारे सामने खड़ा था।       

आमना ने बताया कि वो सभी डर के मारे कांपने लगे थे. वो बोलीं- हम सिर्फ लड़कियां थीं, डर के मारे हम सर के पास भागे. एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसी चीजें होती रहती थीं। एक और इंसीडेंट याद करते हुए वो बोलीं- एक बार किसी ने मुझे बहुत गंदे तरीके से टच करने की भी कोशिश की थी. ऐसा बस और ट्रेन- दोनों में हो चुका है।     

  आमना ने बताया कि वो बहुत यंग थीं तब, एक बार तो इस तरह का इंसीडेंट तब हुआ था जब वो अपनी आंटी के साथ थीं. ऐसे वक्त में आप रियलाइज नहीं कर पाते कि क्या हुआ। आमना ने बताया कि अब एक मां होने के नाते ये बहुत डरा देने वाला होता है. मैं सोचती हूं कभी-कभी कि मैं इतनी ओवर-प्रोटेक्टिव क्यों हूं कभी-कभी, तो ये इंसीडेंट्स की वजह से। क्योंकि ऐसे हादसे आपके जहन में हमेशा रहते हैं. आपके मन में डर बना रहता है. भले ही अब मुझे समझ है, लेकिन बचपन में नहीं थी. तो मैं हमेशा अपने बच्चे को प्रोटेक्ट करना चाहती हूं। 

2