Aamir Khan Birthday: आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो हुईं भावुक, शेयर की यादगार बातें

बॉलीवुड स्टार आमिर खान के 61वें जन्मदिन पर सायरा बानो ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने आमिर की सादगी, उनके साथ बिताए खास पलों और दिलीप कुमार के प्रति उनके सम्मान को याद किया। इस पोस्ट ने फैंस को भावुक कर दिया और इंटरनेट पर चर्चा तेज हो गई।

आमिर खान के बर्थडे पर सायरा बानो हुईं भावुक

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

मार्च 14, 2026

Aamir Khan Birthday: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और “मिस्टर परफेक्शनिस्ट” के नाम से पहचाने जाने वाले Aamir Khan आज अपना 61वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में इस खास अवसर पर फिल्म इंडस्ट्री की वरिष्ठ अभिनेत्री Saira Banu ने उनके लिए एक भावुक संदेश साझा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखते हुए आमिर खान के व्यव्हार और उनके साथ जुड़ी कुछ यादगार पलों को याद किया। सायरा बानों ने बताया कि आमिर सिर्फ एक शानदार कलाकार ही नहीं, बल्कि एक सच्चे और संवेदनशील इंसान भी हैं, जो मुश्किल समय में अपने करीबियों का साथ निभाते हैं।

Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग शुरू, प्रीव्यू शो की कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

आमिर की सादगी और विनम्रता की तारीफ

सायरा बानो ने अपने संदेश में लिखा कि आमिर खान का स्वभाव हमेशा से बेहद विनम्र और सरल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री में इतने लंबे समय तक काम करने के बावजूद उन्होंने अपनी सादगी को बरकरार रखा है। यही वजह है कि लोग उन्हें केवल एक बड़े अभिनेता के रूप में ही नहीं, बल्कि एक अच्छे इंसान के रूप में भी सम्मान देते हैं।

दिलीप कुमार के प्रति आमिर का सम्मान

सायरा बानो ने अपने संदेश में अपने दिवंगत पति और दिग्गज अभिनेता Dilip Kumar का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि आमिर खान के दिल में दिलीप कुमार के लिए हमेशा गहरा सम्मान और स्नेह रहा है। कई मौकों पर आमिर ने अपने व्यवहार और शब्दों के जरिए यह दिखाया कि वह दिलीप कुमार को कितनी इज्जत देते थे।

मुश्किल समय में निभाया सच्चा साथ

सायरा बानो ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि जब उनके परिवार पर कठिन समय आया, तब आमिर खान हमेशा उनके साथ खड़े रहे। खासकर जब दिलीप कुमार बीमार थे, तब आमिर ने एक सच्चे दोस्त और परिवार के सदस्य की तरह उनका साथ दिया। उन्होंने लिखा कि उस समय आमिर ने जो इंसानियत दिखाई, उसे वह कभी भूल नहीं सकतीं। यही वजह है कि जब कुछ दिन पहले आमिर खान उनसे मिलने उनके घर आए, तो उन्हें ऐसा लगा जैसे परिवार का कोई अपना उनसे मिलने आया हो।

Dhurandhar 2 Box Office: ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग ने उड़ाए होश, ओपनिंग डे पर बन सकता है अब तक का सबसे बड़ा वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड

जन्मदिन पर दी खास शुभकामनाएं

अपने संदेश के अंत में सायरा बानो ने आमिर खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि दुनिया भर के लोग आज उनका जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन वह सिर्फ इतना कहना चाहती हैं कि “आपके जैसा सिर्फ एक ही है।” उन्होंने आमिर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं और प्यार भेजा।

सायरा बानो का फिल्मी सफर

बता दें कि सायरा बानो हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रही हैं। 1960 और 1970 के दशक में उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में अभिनय किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। हालांकि अब वह फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर अपने पुराने दिनों और फिल्मी दुनिया से जुड़ी यादें साझा करती रहती हैं।