Aaj Ka Mausam: UP-बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश, 75 की स्पीड से हवाओं का अलर्ट

अगले 7 घंटे बेहद अहम, UP-बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और 75 KM तक तेज हवाओं की चेतावनी; जानें आपके शहर में मौसम कैसा रहेगा और IMD ने क्या नया अपडेट जारी किया

UP-बिहार समेत 20 राज्यों में भारी बारिश

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

सितम्बर 19, 2026

Aaj Ka Mausam: UP 19 सितंबर 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मानसून की वापसी से पहले मौसम विभाग ने उत्तर भारत, पूर्वी भारत और देश के कुछ मध्य व दक्षिणी हिस्सों में बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना जताई है। यूपी और बिहार समेत करीब 20 राज्यों में मौसम खराब रहने का अलर्ट बताया गया है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। छत्तीसगढ़, ओडिशा और तेलंगाना में भी तेज हवाओं और बारिश से परेशानी बढ़ने की आशंका है। पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बिजली चमकने और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Weather Update: अगले 8 घंटे बेहद अहम, 16 राज्यों में भारी बारिश और तेज

इन राज्यों में बारिश और तूफान का असर

मौसम विभाग के अनुसार 19 सितंबर को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल के कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों के आसपास तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा दक्षिणी गुजरात से झारखंड तक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। सिक्किम और आसपास के इलाकों में ऊपरी वायु का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय बताया गया है।

दिल्ली में हल्की बारिश के साथ तेज हवा

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 सितंबर को हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। यहां येलो अलर्ट जारी किया गया है। हवाओं की गति करीब 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी के कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

यूपी के कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
यूपी के कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज और गोरखपुर समेत कई जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

बिहार और झारखंड में भी मौसम बिगड़ने के आसार

बिहार के पटना, गया, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और बेगूसराय समेत कई जिलों में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। कुछ स्थानों पर हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। झारखंड में गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और गुमला में भारी बारिश का अलर्ट है। रांची में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

पहाड़ी राज्यों में भी सतर्क रहने की जरूरत

उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है। हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, ऊना और किन्नौर में भी मौसम खराब रह सकता है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, रामबन, किश्तवाड़, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट बताया गया है। कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं।

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

पंजाब के अमृतसर, पठानकोट, होशियारपुर, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना और मोगा समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। राजस्थान के दौसा, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, बीकानेर, बाड़मेर, करौली और जोधपुर सहित कई क्षेत्रों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मध्य प्रदेश में उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, भोपाल और सिंगरौली में बारिश-आंधी की संभावना है।

लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह

लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह
लोगों और किसानों को सावधानी बरतने की सलाह

बारिश और तेज हवाओं के दौरान लोगों को खुले स्थानों से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। किसानों और पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करने वालों को मौसम की ताजा जानकारी लेते रहने और स्थानीय प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने की जरूरत है।

Weather Update: यूपी में अभी नहीं थमेगी बारिश! 38 जिलों में मौसम विभाग का