कलेक्टर दफ्तर में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश का मामला

इंदौर  टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़  जमीन विवाद के मामले में इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। एक्ट्रेस का आरोप है कि शहर की सबसे महंगी जमीनों में शामिल उनकी करीब 300 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। एक्ट्रेस का कहना है कि एक कारोबारी ने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है। एक्ट्रेस के आरोपों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। एक्ट्रेस ने पूरे मामले को लेकर प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपा और साफ आरोप लगाया कि उनकी पैतृक संपत्ति पर सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की कोशिश

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 18, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

इंदौर 
टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस रेमन कक्कड़  जमीन विवाद के मामले में इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। एक्ट्रेस का आरोप है कि शहर की सबसे महंगी जमीनों में शामिल उनकी करीब 300 करोड़ रुपये की बेशकीमती जमीन पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। एक्ट्रेस का कहना है कि एक कारोबारी ने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की है। एक्ट्रेस के आरोपों ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

एक्ट्रेस ने पूरे मामले को लेकर प्रशासन को लिखित आवेदन सौंपा और साफ आरोप लगाया कि उनकी पैतृक संपत्ति पर सुनियोजित तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में पहले ही इंदौर पुलिस एक शराब कारोबारी सूरज रजक के खिलाफ केस दर्ज कर चुकी है, जिससे मामले की गंभीरता साफ झलकती है।

परिवार की जमीन पर ‘नजर’, चार वारिसों का दावा
मीडिया से बातचीत में रेमन कक्कड़ ने बताया कि विवादित जमीन उनके पिता की संपत्ति थी, जो अब उनकी मां, दोनों भाइयों और उनके नाम दर्ज है। उन्होंने कहा कि “एक कारोबारी ने इस जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की, जिसके बाद हमें पुलिस का सहारा लेना पड़ा।”

सोशल मीडिया पर ‘झूठ का खेल’, एक्ट्रेस ने दी चेतावनी
रेमन कक्कड़ ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को भ्रामक और साजिशन फैलाया गया झूठ बताया। उन्होंने साफ कहा कि “कुछ लोग जानबूझकर गलत जानकारी फैला रहे हैं, लेकिन ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जल्द सच्चाई सामने आएगी।”

कलेक्टर से मुलाकात नहीं, फिर भी सौंपे अहम दस्तावेज
हालांकि एक्ट्रेस की किसी वरिष्ठ अधिकारी से सीधी मुलाकात नहीं हो सकी, लेकिन उन्होंने जरूरी दस्तावेज संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन अब इस पूरे मामले की गहन जांच की तैयारी में है।

पुलिस की कार्रवाई पर जताया भरोसा
रेमन कक्कड़ ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि शिकायत दर्ज होते ही कार्रवाई शुरू हो गई, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है।

सड़क के लिए दी गई जमीन पर ‘व्यापारिक खेल’?
इस पूरे विवाद में सबसे बड़ा खुलासा यह है कि यह जमीन पहले ही इंदौर विकास प्राधिकरण को सड़क निर्माण के लिए दी जा चुकी है। ऐसे में इस जमीन पर किसी भी तरह की व्यावसायिक गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित है।

Leave a Comment

2