रायपुर में निजी कंपनी के कर्मचारी ने 70 लाख का किया गबन

रायपुर. रायपुर। रांवाभाठा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी द्वारा साढ़े चार महीने में 70.41 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। खमतराई थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मेटल पार्क रोड स्थित रामा मोटू प्रालि में कार्यरत मुनीर अहमद (37) ने 21 मई से 25 अक्टूबर के बीच कंपनी के स्पेयर पार्ट्स इश्यू किए जाने का फर्जी रिकॉर्ड दर्शाकर करीब 70.41 लाख रुपये की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। कंपनी संचालक केतन चौधरी (39) द्वारा स्टॉक वेरिफिकेशन और आय-व्यय

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 15, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

रायपुर। रांवाभाठा स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत कर्मचारी द्वारा साढ़े चार महीने में 70.41 लाख रुपये के गबन का मामला सामने आया है। खमतराई थाना पुलिस ने इस संबंध में आरोपी कर्मचारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मेटल पार्क रोड स्थित रामा मोटू प्रालि में कार्यरत मुनीर अहमद (37) ने 21 मई से 25 अक्टूबर के बीच कंपनी के स्पेयर पार्ट्स इश्यू किए जाने का फर्जी रिकॉर्ड दर्शाकर करीब 70.41 लाख रुपये की राशि अपने खाते में ट्रांसफर कर ली। कंपनी संचालक केतन चौधरी (39) द्वारा स्टॉक वेरिफिकेशन और आय-व्यय की जांच कराए जाने पर इस धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। जांच में गड़बड़ी सामने आने के बाद संचालक ने खमतराई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपी कर्मचारी से पूछताछ सहित आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

2