काहिरा में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी ने बढ़ाया प्रदेश का मान

भोपाल मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हेमंत बर्मन ने काहिरा में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हेमंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन जूनियर पुरुष वर्ग के फाइनल में 351.7 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। खेल मंत्री  सारंग ने दी शुभकामनाएं मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने हेमंत बर्मन को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं प्रशिक्षकों के

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

भोपाल

मध्यप्रदेश खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के खिलाड़ी हेमंत बर्मन ने काहिरा में आयोजित ISSF जूनियर वर्ल्ड कप 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अर्जित कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। हेमंत ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन जूनियर पुरुष वर्ग के फाइनल में 351.7 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

खेल मंत्री  सारंग ने दी शुभकामनाएं

मध्यप्रदेश के सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने हेमंत बर्मन को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे।

फाइनल में सटीकता और संयम का प्रभावशाली प्रदर्शन

फाइनल मुकाबले में हेमंत बर्मन ने उच्च स्तर की एकाग्रता, तकनीकी दक्षता एवं मानसिक संतुलन का परिचय देते हुए पूरे प्रतियोगिता क्रम में निरंतरता बनाए रखी। कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच उनका यह प्रदर्शन अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर उनकी तैयारी और क्षमता को दर्शाता है।

अंतर्राष्ट्रीय पटल पर मध्यप्रदेश की सशक्त उपस्थिति

यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी वैश्विक प्रतिस्पर्धाओं में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। शूटिंग जैसे सूक्ष्म और तकनीकी खेल में प्राप्त यह सफलता प्रदेश में विकसित हो रही खेल अवसंरचना एवं प्रशिक्षण प्रणाली की गुणवत्ता को रेखांकित करती है।

प्रशिक्षण व्यवस्था से मिल रहा सशक्त आधार

राज्य शूटिंग अकादमी में खिलाड़ियों को अत्याधुनिक सुविधाएं, वैज्ञानिक प्रशिक्षण पद्धति एवं अनुभवी कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे वे उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए सक्षम बन रहे हैं।

युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी उपलब्धि

हेमंत बर्मन की यह उपलब्धि प्रदेश के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। यह सफलता न केवल शूटिंग खेल को प्रोत्साहित करती है, बल्कि मध्यप्रदेश को अंतर्राष्ट्रीय खेल परिदृश्य में एक सुदृढ़ पहचान भी प्रदान करती है।

 

Leave a Comment

2