मध्यप्रदेश में एक नई तहसील का गठन, शासन ने किया ऐलान

 ग्वालियर  मध्यप्रदेश को एक नई तहसील मिली है। मध्यप्रदेश शासन ने ग्वालियर जिले की पिछोर को उप तहसील से तहसील बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मौजूदा नायब तहसीलदार पूजा यादव को पिछोर की तहसीलदार बनाया गया है। बता दें कि पिछोर नगर परिषद को तहसील का दर्जा दिलाने की पूर्व में मध्य प्रदेश शासन के तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा की थी। सोमवार को मध्य प्रदेश शासन द्वारा आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। पिछोर को तहसील बनाए जाने के बाद यहां पदस्थ नायब तहसीलदार को पूजा यादव को ही तहसीलदार नियुक्त किया गया

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 14, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 ग्वालियर

 मध्यप्रदेश को एक नई तहसील मिली है। मध्यप्रदेश शासन ने ग्वालियर जिले की पिछोर को उप तहसील से तहसील बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसके साथ ही मौजूदा नायब तहसीलदार पूजा यादव को पिछोर की तहसीलदार बनाया गया है। बता दें कि पिछोर नगर परिषद को तहसील का दर्जा दिलाने की पूर्व में मध्य प्रदेश शासन के तत्कालीन गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा की थी। सोमवार को मध्य प्रदेश शासन द्वारा आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

पिछोर को तहसील बनाए जाने के बाद यहां पदस्थ नायब तहसीलदार को पूजा यादव को ही तहसीलदार नियुक्त किया गया है। पिछोर को तहसील बनाए जाने के बाद पिछोर नगर वासियों में हर्ष का माहौल है। 1965 में पिछोर तहसील हुआ करता था लेकिन बाद में डबरा को तहसील का दर्जा दिया गया तब पिछोर को उप तहसील बनाया गया। लेकिन अब फिर से पिछोर को तहसील का दर्जा मिल गया है। अब पिछोर क्षेत्र के अलावा बिलौआ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामीणों को राजस्व से जुड़े मामलों के लिए डबरा तक नहीं जाना पड़ेगा ।

तहसील का दर्जा मिलने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

पिछोर को तहसील बनाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। लोगों की काफी समय से रही ये मांग अब जाकर पूरी हुई है। पिछोर के तहसील बनने से लोगों को कई तरह से फायदा होगा और उनके कई काम यहीं हो जाएंगे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछोर नगर परिषद को तहसील का दर्जा दिलाने की पूर्व गृहमंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा ने घोषणा की थी। अब सोमवार को मध्य प्रदेश शासन द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है।

गौर करने वाली बात है कि  सन 1965 में पिछोर तहसील ही हुआ करती थी, लेकिन बाद में डबरा को तहसील का दर्जा दे दिया गया और पिछोर को उप तहसील बनाया गया। लेकिन अब फिर से पिछोर को तहसील का दर्जा मिला है। इस फैसले के बाद  पिछोरवासियों में काफी खुशी है। ग्रामीणों को राजस्व से जुड़े मामलों के लिए डबरा का रुख नहीं करना पड़ेगा और इसके साथ ही दूसरी कई समस्याओं से भी निजात मिलेगी जो तहसील स्तर की होती हैं । बिलौआ क्षेत्र के लोगों को राजस्व संबंधी कामों के लिए डबरा नहीं जाना पड़ेगा।
यहां मौजूदा नायब तहसीलदार को ही बना दिया गया तहसीलदार

वहीं  यहां पदस्थ नायब तहसीलदार पूजा यादव को ही पिछोर का तहसीलदार बना दिया गया है। वहीं पिछोर के तहसील बनने के बाद अब ग्वालियर जिले में  तहसीलों की संख्या भी 9 हो गई हैं।

राजस्व संबंधी समस्या के लिए नहीं होना पड़ेगा परेशान

पिछोर के उप तहसील से तहसील बनने से अब पिछोर के साथ ही बिलौआ क्षेत्र के रहवासियों को राजस्व संबंधी समस्याओं के लिए डबरा नहीं जाना पड़ेगा और पिछोर में ही उनकी समस्याओं का निराकरण हो सकेगा। क्योंकि अब पिछोर में तहसीलदार के साथ चार नायब तहसीलदार भी बैठेंगे। पिछोर के बनने के बाद अब ग्वालियर जिले में 9 तहसील हो गई हैं। इनमें ग्वालियर, डबरा, भितरवार, चीनोर, घाटीगांव, तानसेन, मोरार और पिछोर शामिल हैं। सिटी सेंटर पिछोर की पहली तहसीलदार बनने पर पूजा यादव का गुलमेर खान ,अर्जुन यादव, दीपक पटसारिया रहीश खान, राम जानकी, राजेश पंडा, प्रमोद पांडे, प्रमोद यादव, कल्लू खान आदि ने स्वागत किया ।

Leave a Comment

2