कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में 80 हजार का मोबाइल चोरी

कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में 80 हजार का मोबाइल चोरी   मासूम बच्चे के गले से सोने की हाय छीनकर भागा बदमाश  भोपाल  राजधानी से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में मोबाइल और सामान चोरी तथा झपटमारी का सिलसिला जारी है।कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में एक व्यक्ति का 80 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन चोरी हो गया। इसी प्रकार कई अन्य यात्रियों के मोबाइल फोन तथा अन्य सामान चोरी चला गया।इधर पिता की गोद में मौजूद एक मासूम बच्चे के गले से बदमाश सोने की हाय खींचकर भाग निकला। जीआरपी ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 16, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में 80 हजार का मोबाइल चोरी 

 मासूम बच्चे के गले से सोने की हाय छीनकर भागा बदमाश 

भोपाल
 राजधानी से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों में मोबाइल और सामान चोरी तथा झपटमारी का सिलसिला जारी है।कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में एक व्यक्ति का 80 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन चोरी हो गया। इसी प्रकार कई अन्य यात्रियों के मोबाइल फोन तथा अन्य सामान चोरी चला गया।इधर पिता की गोद में मौजूद एक मासूम बच्चे के गले से बदमाश सोने की हाय खींचकर भाग निकला। जीआरपी ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी मो. सलीम (58) हीरापुर जिला शाजापुर के रहने वाले हैं। पिछले दिनों वह कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में बस्ती से भोपाल का सफर कर रहे थे। यात्रा के दौरान वह अपना मोबाइल फोन सीट पर रखाकर शौचालय चले गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटे तो उनका सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन गायब था। आसपास तलाश करने के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने जीआरपी पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

चोरी गए मोबाइल की कीमत अस्सी हजार रुपये बताई गई है। इधर फरियादी रविंद्र आनंद कर्नाटका एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रेलवे स्टेशन नई दिल्ली से बैंगलोर का सफर कर रहे थे। भोपाल स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद देखा तो उनका एक मोबाइल फोन चोरी हो चुका था। इसी प्रकार रीवा निवासी कुलदीप मिश्रा रीवांचल एक्सप्रेस के पीछे वाले जनरल कोच में रेलवे स्टेशन दमोह से रानी कमलापति की यात्रा कर रहे थे। बीना रेलवे स्टेशन के आसपास उन्होंने अपना मोबाइल फोन चार्जिंग पाइंट पर लगाया और सो गए। रानी कमलापति स्टेशन आने पर उनकी नींद खुली तो चार्जिंग पाइंट पर लगा मोबाइल फोन चोरी हो चुका था। चोरी गए मोबाइल की कीमत 14 हजार रुपये बताई गई है। आसपास तलाश करने के बाद भी जब मोबाइल नहीं मिला तो उन्होंने जीआरपी पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 बच्चे के गले से खींची सोने की हाय 

फरियादी संतोष लोधी भानपुर भोपाल के रहने वाले हैं। गत दिवस वह भोपाल आने के लिए बीना रेलवे स्टेशन पर मेमो ट्रेन में सफर कर रहे थे। वह अपने दो साल के मासूम बच्चे को गोद में लिए हुए थे। ट्रेन में सवार होते समय अज्ञात बदमाश ने उनके बच्चे के गले पर झपट्टा मारकर सोने की हाय खींच ली और भाग निकला। लूटी गई हाय की कीमत करीब 11 हजार रुपए बताई गई है। इधर छत्तीसगढ़ में एक व्यक्ति सहारनपुर से मुलताई की यात्रा कर रहा था। उसने अपने वेल्डिंग के सामान को एक बोरी में भरकर सीट के नीचे रखा था। भोपाल स्टेशन आने से करीब दस मिनट पहले देखा तो सीट के नीचे रखी बोरी गायब थी। आसपास तलाश करने के बाद भी जब बोरी और सामान को कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने जीआरपी पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी गए सामान की कीमत करीब 15 हजार रुपए बताई गई है।

Leave a Comment

2