नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को नई ऊँचाइयों पर पहुंचाने की ऐतिहासिक पहल

हैक & मेक 2026 नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल भोपाल में भारत की पहली ट्राई-ट्रैक नवाचार प्रतियोगिता ‘हैक & मेक’ 2026 का आयोजन भोपाल  भोपाल में ‘हैक & मेक’ 2026 का आयोजन भोपाल के जहांनुमा पैलेस होटल में 11-12 जनवरी को किया जायेगा। भारत की पहली राज्य-स्तरीय ट्राई-ट्रैक नवाचार का यह अभिनव आयोजन सॉफ्टवेयर विकास, हार्डवेयर प्रोटोटाइपिंग और निर्यात–व्यापार समाधान के क्षेत्रों में एक साथ क्रियान्वयन-आधारित नवाचार को बढ़ावा देगा। मध्यप्रदेश शासन की यह पहल पारंपरिक हैकथॉन से आगे बढ़ते हुए प्रतिभागियों के समक्ष कार्यान्वयन-केन्द्रित मॉडल बनाने की चुनौती प्रस्तुत

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 10, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

हैक & मेक 2026

नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की दिशा में ऐतिहासिक पहल

भोपाल में भारत की पहली ट्राई-ट्रैक नवाचार प्रतियोगिता ‘हैक & मेक’ 2026 का आयोजन

भोपाल 
भोपाल में ‘हैक & मेक’ 2026 का आयोजन भोपाल के जहांनुमा पैलेस होटल में 11-12 जनवरी को किया जायेगा। भारत की पहली राज्य-स्तरीय ट्राई-ट्रैक नवाचार का यह अभिनव आयोजन सॉफ्टवेयर विकास, हार्डवेयर प्रोटोटाइपिंग और निर्यात–व्यापार समाधान के क्षेत्रों में एक साथ क्रियान्वयन-आधारित नवाचार को बढ़ावा देगा। मध्यप्रदेश शासन की यह पहल पारंपरिक हैकथॉन से आगे बढ़ते हुए प्रतिभागियों के समक्ष कार्यान्वयन-केन्द्रित मॉडल बनाने की चुनौती प्रस्तुत करती है। प्रतियोगिता में चयनित सॉल्युशंस को वास्तविक धरातल पर लागू करने के लिये अवसर उपलब्ध कराए जायेंगे।

‘हैक & मेक’ 2026 का पुरस्कार वितरण समारोह रवींद्र भवन, भोपाल में होगा। विजेता टीमों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मानित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विजेता टीमों को सम्मान पत्र और नगद पुरस्कार, 12 माह तक शासकीय इन्क्यूबेशन सुविधाएँ, GeM के माध्यम से सरकारी खरीद हेतु फास्ट-ट्रैक पंजीकरण, विभागों के साथ पायलट क्रियान्वयन, निवेशक नेटवर्किंग, रेग्युलेटरी एक्जिक्यूशन और बाज़ार पहुँच के लिये 12 माह की सतत मेंटरशिप भी ऑफर करेंगे। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री श्री चैतन्य कश्यप, सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।

आयोजन में देश की सुप्रसिद्ध कंपनी ‘बोट’ के सह-संस्थापक श्री अमन गुप्ता प्रतिभागियों के साथ विशेष संवाद करेंगे। संवाद सत्र में श्री गुप्ता उद्यमिता, उत्पाद नवाचार, विपणन रणनीतियाँ और स्टार्टअप विस्तार की चुनौतियों के संबंध में अपने अनुभव साझा करेंगे। ‘हैक & मेक’ 2026 का3 आयोजन सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मध्यप्रदेश शासन; IM Global और FICCI के संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

‘हैक & मेक’ 2026 को देशभर से अत्यंत उत्साहजनक फीडबैक मिला है। इसमें 500 से अधिक टीमों ने पंजीकरण कराया है और 1,500 से अधिक प्रतिभागी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कड़ी प्रतिस्पर्धी चयन प्रक्रिया के बाद 90 टीमें (प्रत्येक ट्रैक से 30) शॉर्टलिस्ट की गई हैं। इन टीमों के लिए 11 जनवरी 2026 को जहाँनुमा पैलेस होटल में 12 घंटे की ट्राई-ट्रैक नवाचार स्प्रिंट आयोजित की जाएगी।

प्रातः कालीन सत्र में ट्राई-ट्रैक स्प्रिंट–1

इस चरण में टीमें अपने विचारों को संरचित डिज़ाइन में बदलते हुए विकास कार्य आरंभ करेंगी। मेंटर रोटेशन के माध्यम से तकनीकी व्यवहार्यता, बाज़ार-तैयारी, नियामक अनुपालन और व्यवसाय मॉडल पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन दिया जाएगा। जूरी नवाचार, समस्या-समाधान और विस्तार क्षमता का आकलन करेगी।

दोपहर सत्र में स्प्रिंट–2

इस चरण में बिल्ड-इट (क्रियाशील हार्डवेयर प्रोटोटाइप), कोड-इट (कार्यशील सॉफ्टवेयर डेमो) और शिप-इट (डिजिटल प्लेटफॉर्म मॉक-अप और क्रियान्वयन रोडमैप) तैयार कराये जायेंगे। यहां निष्पादन क्षमता, समाधान की कार्यशीलता और बाज़ार-प्रवेश तैयारी का मूल्यांकन होगा।

अंतिम पिचिंग राउंड

दोनों स्प्रिंट चरणों के संयुक्त मूल्यांकन के आधार पर प्रत्येक ट्रैक से शीर्ष 5 टीमें (कुल 15) अंतिम पिचिंग राउंड के लिए चुनी जाएँगी। जूरी के समक्ष प्रस्तुति में नवाचार, व्यवहार्यता, बाज़ार संभावनाएँ, विस्तार क्षमता और राज्य की विकास प्राथमिकताओं से सामंजस्य जैसे मापदंडों पर इनका मूल्यांकन किया जायेगा।

भारत का पहला निर्यात एवं ‘ओडीओपी’ आधारित ट्राई-ट्रैक हैकथॉन

शिप-इट ट्रैक के माध्यम से पहली बार किसी हैकथॉन में निर्यात और व्यापार सुविधा पर केंद्रित पृथक ट्रैक शामिल किया गया है, जो मध्यप्रदेश के एक जिला–एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत 55 जिलों के कारीगरों, बुनकरों और एमएसएमई उद्यमियों को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने वाले डिजिटल सॉल्यूशंस विकसित करेगा। विजेता सॉल्यूशंस को विभागों के माध्यम से उपयोग में लाया जायेगा। इसके लिये GeM पोर्टल पर फास्ट-ट्रैक पंजीकरण, इन्क्यूबेशन, पायलट परियोजना अवसर और 12 माह की पोस्ट-इवेंट मेंटरशिप की सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।

सशक्त उद्योग सहभागिता और नेटवर्किंग

राष्ट्रीय ब्रांड्स और विशेषज्ञों की उपस्थिति प्रतिभागियों को वास्तविक व्यावसायिक अनुभव से सीखने का मंच उपलब्ध कराया जायेगा।

 

Leave a Comment

2