ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र किया गया वितरण

राजेंद्रग्राम/छविलाल परियोजना कार्यालय राजेंद्र ग्राम अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जरही के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जिसमें आंगनवाड़ी क्रमांक 1 आंगनवाड़ी क्रमांक 2 व आंगनवाड़ी क्रमांक 3 के सभी विद्यार्थी जिनका उम्र 6 साल पूरा होने से कक्षा एक में अध्ययन करने के लिए व ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन रखकर विद्यारंभ प्रमाण पत्र देकर उनको कक्षा एक में प्रवेश लेकर कदम से कदम मिलाकर आगे पद पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में बच्चे एवं उनके परिजनो को बुलाकर ग्राम पंचायत जरही सरपंच मैकिन

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

राजेंद्रग्राम/छविलाल

परियोजना कार्यालय राजेंद्र ग्राम अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जरही के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया जिसमें आंगनवाड़ी क्रमांक 1 आंगनवाड़ी क्रमांक 2 व आंगनवाड़ी क्रमांक 3 के सभी विद्यार्थी जिनका उम्र 6 साल पूरा होने से कक्षा एक में अध्ययन करने के लिए व ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन रखकर विद्यारंभ प्रमाण पत्र देकर उनको कक्षा एक में प्रवेश लेकर कदम से कदम मिलाकर आगे पद पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 में बच्चे एवं उनके परिजनो को बुलाकर ग्राम पंचायत जरही सरपंच मैकिन बाई सिंह उरेती के द्वारा ग्रेजुएशन समारोह आयोजित की गई और विद्यारंभ प्रमाण पत्र  का वितरण किया गया। एवं आंगनबाड़ी क्रमांक एक के संचालक गिरनिया बाई,(प्रभार) आंगनबाड़ी दो संचालक गिरानिया बाई व आंगनबाड़ी तीन के संचालक रुपतिया बाई एवं तीनों आंगनवाड़ी के सहायिका व बच्चे एवं उनके माता-पिता के समक्ष ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। एवं उन बच्चों के उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए इस ग्रेजुएशन समारोह एवं विद्यारंभ प्रमाण पत्र वितरण का समापन किया गया।

Leave a Comment

2