संसद में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए पद, जानें कैसे करें आवेदन

क्या आप भी संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो आपके पास पद से जुड़ी योग्यता होना अनिवार्य है. इन जॉब पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपको इन बातों पर फोकस करना होगा. संसद के बारे में आपने कभी न कभी तो सुना ही होगा या तस्वीरों में जरूर देखा होगा पर क्या इसे देखने के बाद क्या आपके मन में कभी ये आया है कि इसमें नौकरी कैसे लगती है या किन पदों पर लगती है. अगर आप संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं कि

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

क्या आप भी संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं? अगर हां तो आपके पास पद से जुड़ी योग्यता होना अनिवार्य है. इन जॉब पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए आपको इन बातों पर फोकस करना होगा.

संसद के बारे में आपने कभी न कभी तो सुना ही होगा या तस्वीरों में जरूर देखा होगा पर क्या इसे देखने के बाद क्या आपके मन में कभी ये आया है कि इसमें नौकरी कैसे लगती है या किन पदों पर लगती है. अगर आप संसद में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो हम आपको बताते हैं कि ये सपना कैसे पूरी हो सकता है. इसके साथ ही आपको बताते हैं कि किन पदों पर भर्ती निकलती है और किस तरह अप्लाई करते हैं.

संसद में नौकरी के लिए अलग-अलग होती है योग्यता
संसद जैसे बड़े और जिम्मेदार प्रशासनिक और सरकारी भवन में काम करना हर इंसान का सपना होता है. हालांकि, इसके लिए पद के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है. इसमें नौकरी को चार ग्रुप में बांटा गया है. पहला ग्रुप ए, ग्रुप बी, ग्रुप सी और ग्रुप डी शामिल है. ग्रुप ए वालों को उच्च अधिकारी या संपादकों को नौकरी दी जाती है. इसके लिए उनकी योग्यता ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन मांगी जाती है. इसके बाद ग्रुप बी की बात करें, तो इन पदों पर कम से कम ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. ग्रुप सी वाले उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं पास या कुछ पदों पर ग्रेजुएट होना अनिवार्य है. इसके अलावा ग्रुप D जिसमें चपरासी, ड्राइवर, सुरक्षा गार्ड, आदि के लिए आवेदन मांगे जाते हैं. इसकी शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं होनी चाहिए है. कुछ पदों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस भी जरूरी होती है.

कैसे लगती है नौकरी?
संसद में कैटेगरी के पदों के लिए नौकरी निकलती है, जो संसद सचिवालय की ओर से निकाली जाती है. इन पोस्ट में कॉन्ट्रेक्ट बेसिस भर्तियां भी शामिल होती हैं. संसद में नौकरी करने के लिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन पर ध्यान देना होगा. इन नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल होती है जैसे पद का नाम, योग्यता, सैलरी और सिलेक्शन प्रोसेस. अगर दी जानकारी में आप एलिजिबल हैं, तो आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों पर निकलती है भर्ती
    सहायक अधिकारी
    ट्रांसलेटर  
    रिपोर्टर
    क्लर्क
    स्टेनोग्राफर
    डाटा एंट्री ऑपरेटर
    सोशल मीडिया मार्केटिंग
    पार्लियामेंट इंटरप्रेटर
    जूनियर क्लर्क समेत कई पद शामिल हैं.

 

Leave a Comment

2