120 फुट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका, मुंबई में बैठे प्रेमी से हवा में पढ़ा गया निकाह

बहराइच/मिहींपुरवा अपनी पसंद की शादी करने की जिद ऐसी ठानी कि युवती 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मुंबई में रह रहे प्रेमी से निकाह को अड़ी रही युवती को परिजनों और पुलिस ने समझाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह बिना निकाह किए नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार थक हारकर दोनों परिवार राजी हो गए। मौके पर मौलाना को बुलाया गया और मोबाइल फोन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुंबई में रह रहे प्रेमी से निकाह पढ़ाया गया। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दमकलकर्मियों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

Wrriten By :

Editor

Published On :

अक्टूबर 24, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

बहराइच/मिहींपुरवा
अपनी पसंद की शादी करने की जिद ऐसी ठानी कि युवती 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। मुंबई में रह रहे प्रेमी से निकाह को अड़ी रही युवती को परिजनों और पुलिस ने समझाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह बिना निकाह किए नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार थक हारकर दोनों परिवार राजी हो गए। मौके पर मौलाना को बुलाया गया और मोबाइल फोन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुंबई में रह रहे प्रेमी से निकाह पढ़ाया गया।

निकाह की रस्म पूरी होने के बाद दमकलकर्मियों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। घटना नेपाल सीमा से सटे मोतीपुर थाने के चौधरी गांव की है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे बस्थनवा गांव निवासी रहीस मनिहार की 19 वर्षीय बेटी साहिबा बुर्का पहनकर घर से निकली और चौधरी गांव में लगे 120 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वहां से उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। वह गांव के ही फारुख के 21 वर्षीय बेटे नसरुद्दीन से शादी करने की जिद पर अड़ी थी।

सीओ मिहींपुरवा अमित सिंह ने बताया कि युवती को सुरक्षित उतारना प्राथमिकता थी। युवक और युवती के परिजनों की सहमति से निकाह कराया गया। इसके बाद दमकलकर्मियों की मदद से युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। करीब साढ़े चार घंटे तक चले इस घटनाक्रम के दौरान सबकी सांसें अटकी रहीं।

प्रेमी के जरिए दोनों परिवारों तक भेजा संदेश
बताया जा रहा है कि युवती घर से मोबाइल फोन और नकाब लेकर निकली थी। टावर पर पहुंचने के बाद उसने नकाब पहना और मोबाइल के जरिए प्रेमी को इसकी जानकारी दी। प्रेमी के माध्यम से ही दोनों परिवारों तक संदेश पहुंचा। बताया जा रहा है कि युवती पहले से नसरुद्दीन के संपर्क में थी। लड़के के परिजनों ने उसे किसी समस्या से बचाने के लिए मुंबई भेज दिया था, लेकिन दोनों के बीच संपर्क बना रहा।

निकाहनामे में युवती की उम्र 19 साल दर्ज
निकाहनामा कारी अकमल ने भरा, जिस पर दो गवाहों ने भी हस्ताक्षर किए। निकाहनामे में युवती की उम्र 19 वर्ष और युवक की उम्र 21 वर्ष लिखी गई। मेहर के रूप में 11 हजार 786 रुपये की अदायगी पर भी सहमति दर्ज की गई। युवती की उम्र को लेकर शुरुआत में असमंजस की स्थिति बनी रही। पहले उसकी उम्र 13 से 15 वर्ष के बीच बताई गई थी। परिजनों ने आधार कार्ड देने से मना कर दिया। बाद में गवाहों ने मौलवी को युवती की उम्र 19 वर्ष बताई, जिसके बाद निकाह की रस्म पूरी कराई गई।

निकाह कराओ, वरना कूद जाऊंगी
चौधरी गांव में सुबह साढ़े सात बजे से टावर पर चढ़ी साहिबा ने प्रेमी से निकाह की जिद से लोगों के हलक सुखा दिए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही। सूचना पर पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। उसे नीचे उतारने की कोशिशें नाकाम रहीं तो युवती ने समयसीमा तय कर दी। उसने फोन पर कहा कि दोपहर 12 बजे से पहले निकाह कराया जाए, नहीं तो वह नीचे कूद जाएगी। सीओ और एसएचओ लाउडस्पीकर के जरिए उसे समझाते रहे।

युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए दोनों परिवार वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये निकाह कराने पर राजी हो गए। इसके बाद मदरसा दारुल उलूम जामिया गौसिया हिमायतुल इस्लाम के मौलाना कारी अकमल को बुलाया गया। तैयारियां पूरी होने पर मोबाइल फोन के जरिए निकाह की रस्म अदा कराई गई। निकाह होने के बाद तीन दमकलकर्मियों की मदद से युवती को नीचे उतारा गया।

2