रांची का फैशन डिजाइनर जाएगा राष्ट्रपति भवन

रांची. झारखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य के प्रख्यात टेक्सटाइल डिजाइनर एवं उद्यमी आशीष सत्यव्रत साहु को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह निमंत्रण भारत के राष्ट्रपति की ओर से भेजा गया है। रांची निवासी आशीष सत्यव्रत साहु जोहारग्राम फैशन ब्रांड के संस्थापक हैं। यह ब्रांड झारखंड की आदिवासी टेक्सटाइल और हस्तशिल्प परंपरा को समकालीन डिजाइन के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का कार्य करता है। इसके साथ ही वे खादीवाला ब्रांड के भी

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रांची.

झारखंड के लिए यह गर्व का विषय है कि राज्य के प्रख्यात टेक्सटाइल डिजाइनर एवं उद्यमी आशीष सत्यव्रत साहु को 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘एट होम’ कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। यह निमंत्रण भारत के राष्ट्रपति की ओर से भेजा गया है।

रांची निवासी आशीष सत्यव्रत साहु जोहारग्राम फैशन ब्रांड के संस्थापक हैं। यह ब्रांड झारखंड की आदिवासी टेक्सटाइल और हस्तशिल्प परंपरा को समकालीन डिजाइन के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का कार्य करता है। इसके साथ ही वे खादीवाला ब्रांड के भी संस्थापक हैं, जो खादी आधारित डिजाइन और नवाचार के जरिए स्वदेशी वस्त्र परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

स्थानीय कारीगरों को आजीविका के नए अवसर

  1. पिछले कई वर्षों से आशीष सत्यव्रत साहु टेक्सटाइल और क्राफ्ट क्षेत्र में डिजाइन नवाचार, परंपरागत कारीगरी के संरक्षण और कारीगरों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
  2. उनके प्रयासों से झारखंड के अनेक स्थानीय कारीगरों को आजीविका के नए अवसर मिले हैं और उनकी पारंपरिक कला को नई पहचान प्राप्त हुई है।
  3. आशीष सत्यव्रत साहु के योगदान की सराहना देश के प्रधानमंत्री तथा राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा भी विभिन्न अवसरों पर की जा चुकी है।
  4. उनके डिजाइन देश के कई प्रतिष्ठित फैशन और हैंडलूम मंचों पर प्रदर्शित हो चुके हैं, जिससे झारखंड की समृद्ध आदिवासी वस्त्र परंपरा को व्यापक पहचान मिली है।

राष्ट्रपति भवन के ‘एट होम’ कार्यक्रम में आमंत्रण उनके रचनात्मक योगदान, सामाजिक प्रतिबद्धता और स्वदेशी वस्त्र संस्कृति के प्रति समर्पित प्रयासों की एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्वीकृति के रूप में देखा जा रहा है। यह उपलब्धि न केवल आशीष सत्यव्रत साहु के लिए, बल्कि पूरे झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात है।

Leave a Comment

2