बैंकिंग क्षेत्र में करियर का शानदार अवसर, इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के लिए मांगे आवेदन

 चेन्नई स्थित प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत आईटी, क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, ट्रेजरी, वेल्थ मैनेजमेंट, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे विभागों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न स्तरों पर 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पदों को भरा जाना है। क्या होनी चाहिए योग्यता? इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग रखी गई है। आईटी पदों के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी या ईसीई में बीई/बीटेक, एमसीए या NIELIT

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 8, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 चेन्नई स्थित प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक इंडियन बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत आईटी, क्रेडिट, फाइनेंस, रिस्क मैनेजमेंट, ट्रेजरी, वेल्थ मैनेजमेंट, एचआर, मार्केटिंग, सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर जैसे विभागों में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर सहित विभिन्न स्तरों पर 350 स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पदों को भरा जाना है।

क्या होनी चाहिए योग्यता?
इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता भी अलग रखी गई है। आईटी पदों के लिए उम्मीदवार के पास कंप्यूटर साइंस, आईटी या ईसीई में बीई/बीटेक, एमसीए या NIELIT ‘B’ लेवल की डिग्री होनी चाहिए। वहीं क्रेडिट और फाइनेंस पदों के लिए एमबीए (Finance), एमबीए (वित्त), सीए, आईसीडब्ल्यूए या सीएफए जैसी प्रोफेशनल योग्यता जरूरी है। CA पद के लिए उम्मीदवार का ICAI का सदस्य होना अनिवार्य है।

सुरक्षा पदों के लिए उम्मीदवार स्नातक होना चाहिए और उसके पास सेना, पुलिस या अर्धसैनिक बल में JCO/इंस्पेक्टर स्तर की कम से कम 5 साल की सेवा का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा सिविल इंजीनियर के लिए BE Civil में कम से कम 60% अंक जरूरी हैं, जबकि आर्किटेक्ट पद के लिए B.Arch डिग्री के साथ CoA में रजिस्ट्रेशन होना चाहिए।

 

Leave a Comment

2