“स्वाद अच्छा न लगे तो थूक देना…” कहकर दिया नशीला पाउडर, हिंदू छात्रा से छेड़छाड़ का मामला गरमाया

रतलाम  थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसकी अश्लील तस्वीरें लेकर वायरल का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपित पर जान से मारने की धमकी देने और तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया है। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपित मुन्ना का पूरा नाम मोचीपुरा निवासी सैफ अली पुत्र मुश्ताक अली बताया जा रहा है। मुन्ना पर पूर्व में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। मुन्ना

Wrriten By :

Editor

Published On :

फ़रवरी 20, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रतलाम 

थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ छेड़छाड़ करने और उसकी अश्लील तस्वीरें लेकर वायरल का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपित पर जान से मारने की धमकी देने और तस्वीरें वायरल करने का आरोप लगाया है।

हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपित पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपित मुन्ना का पूरा नाम मोचीपुरा निवासी सैफ अली पुत्र मुश्ताक अली बताया जा रहा है। मुन्ना पर पूर्व में शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। मुन्ना नगर निगम के सामने रोड किनारे दुकान लगाकर चश्मे बेचने का कार्य करता है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं कक्षा 12वीं की छात्रा हूं। 30 नवंबर 2025 की शाम मैं अपनी सहेली के साथ अपनी दूसरी सहेली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने उसके घर शिवनगर गई थी। पार्टी के दौरान वहां एक युवक भी आया। मैं उसे पहले से नहीं जानती थी।

आरोपित युवक ने ने मुझे कुछ सफेद पाउडर जैसा नशीला पदार्थ खाने के लिए दिया। जब मैंने लेने से मना किया और उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम मुन्ना लाला बताया और मुझे उस पदार्थ को खाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि यह अच्छी चीज है और स्वाद अच्छा न लगे तो थूक देना।

आरोपित मुन्ना लाला के कहने पर मैंने वह पाउडर खा लिया, जिसके कुछ समय बाद मुझे चक्कर आने लगे। पदार्थ को थूकने के लिए जैसे ही मैं बाहर गई, आरोपित मुन्ना लाला भी पीछे-पीछे आ गया।

वहां मुन्ना ने बुरी नीयत से मुझे पकड़ लिया और मेरे अश्लील हरकत की। इसी दौरान उसने अपने मोबाइल से मेरी आपत्तिजक तस्वीर भी खींच ली। इसके बाद वह मुझसे अश्लील हरकतें करते हुए शारीरिक संबंध बनाने की बात करने लगा। मैंने उसे डांटकर मना किया और कहा कि मैं मुस्लिमों से बात नहीं करती तुने मेरा फोटो कैसे खींचा, मैं इसकी शिकायत पुलिस में करूंगी।

इस पर आरोपित मुन्ना लाला ने मुझे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि यदि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई तो वह मेरी खींची गई तस्वीर को सोशल मीडिया और अन्य जगहों पर वायरल कर देगा।

मुन्ना की धमकी के डर से मैंने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की थी, लेकिन मुझे पता चला कि आरोपित मुन्नालाला इस तरह की अश्लील और आपराधिक हरकतें कई अन्य लड़कियों के साथ भी कर चुका है।
   
इसके बाद मैंने मुन्ना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए नानी के साथ पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय लिया।
   
थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया कि आरोपित मुन्ना की तलाश की जा रही है। नशीले पाउडर के संबंध में जानकारी मुन्ना से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

 

Leave a Comment

2