इंदौर में नकली पान मसाला कारखाने का पर्दाफाश, कारोबारी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

 इंदौर एमपी के इंदौर में नकली पान मसाला बनाने वाले एक कारखाने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मसाला बनाने का सामान जब्त किया है। कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद की गई है। मुंबई के रहने वाले कारोबारी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि यह सभी घर पर ब्रांडेड कंपनी के पान मसाले बना रहे थे। एसीपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कनाड़िया क्षेत्र के सहारा सिटी से बिचोली मर्दाना स्थित मकान में

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

 इंदौर
एमपी के इंदौर में नकली पान मसाला बनाने वाले एक कारखाने पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में मसाला बनाने का सामान जब्त किया है। कई तरह की इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी बरामद की गई है। मुंबई के रहने वाले कारोबारी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया है। बताया जा रहा है कि यह सभी घर पर ब्रांडेड कंपनी के पान मसाले बना रहे थे।

एसीपी कुंदन मंडलोई के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि कनाड़िया क्षेत्र के सहारा सिटी से बिचोली मर्दाना स्थित मकान में अवैध गतिविधियां चल रही हैं। जहां विमल पान मसाला के नाम से नकली पान मसाला बनाकर मार्केट में सप्लाई किया जा रहा था। जानकारी मिलते ही टीआई यादव ने मकान पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने पाया कि वहां नकली पान मसाला बनाने के उपकरण मौजूद थे।

साथ ही वहां बड़ी मात्रा में माल तैयार किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने कापीराइट एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से पाऊच पेकिंग मशीन, पाऊच सीलिंग मशीन, सुपारी ओवन ड्रायर, सुपारी कटर मशीन, विमल रोल, मैग्नीशियम कार्बोनेट, कत्था, चूना, टबैको की सामग्री, थैली में रखा पान मसाला जब्त किया है। साथ ही पुलिस ने नकली पान मसाला बना रहे तीन लोगों अक्षत निवासी स्नेह नगर, जावेद निवासी सनावद और अरूण निवासी पालघर मुंबई को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Comment

2