भारत पेट्रोलियम द्वारा भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरण को सुदृढ़ बनाने सरबाही गांव में दी गई थी

लेकिन एजेंसी संचालक की दबंगई व मनमानी से आमजनता प्रभावित हो रही हैं ब्योहारी ब्योहारी तहसील के ग्राम पंचायत सरबाही खुर्द में ग्रामीण क्षेत्रों के वितरण हेतु राकेश बैस सरबाही को गैस एजेंसी थी गई। लेकिन एजेंसी संचालक द्वारा संचालन स्थल के बजाय गैस एजेंसी ग्राम पंचायत पसगडी में और दूसरी शाखा एजेंसी ब्योहारी के बार्ड क्र-02 शुक्ला पेट्रोल पंप के पीछे अवैध रूप से संचालित की जा रही है। ब्योहारी-भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक सरबाही राकेश बैस द्वारा मनमानी रेट पर गैस बेंची जा रही है। गैस लेने एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता ने बताया कि राकेश बैस भारत गैस एजेंसी

Wrriten By :

Editor

Published On :

अप्रैल 6, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

लेकिन एजेंसी संचालक की दबंगई व मनमानी से आमजनता प्रभावित हो रही हैं

ब्योहारी
ब्योहारी तहसील के ग्राम पंचायत सरबाही खुर्द में ग्रामीण क्षेत्रों के वितरण हेतु राकेश बैस सरबाही को गैस एजेंसी थी गई। लेकिन एजेंसी संचालक द्वारा संचालन स्थल के बजाय गैस एजेंसी ग्राम पंचायत पसगडी में और दूसरी शाखा एजेंसी ब्योहारी के बार्ड क्र-02 शुक्ला पेट्रोल पंप के पीछे अवैध रूप से संचालित की जा रही है।

ब्योहारी-भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक सरबाही राकेश बैस द्वारा मनमानी रेट पर गैस बेंची जा रही है। गैस लेने एजेंसी पहुंचे उपभोक्ता ने बताया कि राकेश बैस भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक सरबाही खुर्द 181161,के संचालक द्वारा कनेक्शनधारी घरेलू उपभोक्ताओं को गैस देने की बजाय गैस को महंगे दामों पर ब्योहारी में ब्लैककर बेंचा जा रहा है। सूत्रों की मानें तो नगरीय क्षेत्र में व्यवसायिक उपयोग करने बालों को भारत गैस एजेंसी संचालक राकेश बैस और उसके सहयोगियों द्वारा बिना बुकिंग के दुकानदारों को मनमानी दामों में ब्लैक में सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

वहीं वितरण केन्द्र के दर्ज उपभोक्ता ओं को ई-केवाईसी के नाम पर परेशान कर एक सौ नब्बे रुपए जमा करा जबरन एक गैस पाइप  दी जा रही है। लोगों का आरोप है कि भारत गैस एजेंसी के संचालक द्वारा अपने उपभोक्ताओं को युद्ध का हवाला देते हुए गैस की कमी बता लोगों को ब्लैक में दो हजार रुपए में भरा सिलेंडर दिया जा रहा है। भारत गैस एजेंसी ग्रामीण वितरक राकेश बैस द्वारा सरवाही खुर्द की एजेंसी पसगडी सीधी रोड़ में संचालित की जाती है जिसकी एक शाखा एजेंसी ब्योहारी के रीवा रोड़ में शुक्ला पेट्रोल पम्प के पीछे स्थित है जहां सैकड़ों की संख्या में भरे गैस सिलेंडर रखें है।

जिसे गैस एजेंसी संचालक राकेश बैस द्वारा काला बाजारी कर ऊंचे दामों में ब्लैक में सिलेंडर बेचें जा रहे हैं। जरुरत मंद उपभोक्ता मोबाइल फोन से बुकिंग कर अपने गैस का लम्बे समय तक इंतजार करते हैं फिर थक हार कर अंत में एजेंसी संचालक के कथित दलालों को गैस का डबल रेट देकर ब्लैक में सिलेंडर खरीदते हैं। भारत गैस एजेंसी के संचालक राकेश बैस की दबंगई व मनमानी से पूरे क्षेत्र के गैस उपभोक्ता परेशान हैं। और यहां का जिम्मेदार प्रशासनिक अमला सबकुछ जानकर भी अंजान बना हुआ है। जिससे आमजन मानस भारत गैस की उपलब्धता के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं।और वहीं शहरीय क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी दुकान में भारत गैस का घरेलू लाल सिलेंडर गाहे-बगाहे आपको देखने को मिल जाएगा।

Leave a Comment

2