उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आगरा की फतेहपुर सीकरी सीट पर सियासी हलचल तेज हो गई है, जहां सभी दल अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं
पिछले दो विधानसभा चुनावों (2017 और 2022) में भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर शानदार जीत दर्ज कर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है
साल 2022 के चुनाव में बीजेपी के बाबूलाल ने आरएलडी के बृजेश चाहर को 47,269 वोटों के बड़े अंतर से हराकर यह सीट जीती थी
वर्ष 2017 के चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार चौधरी उदयभान सिंह ने बीएसपी के सूरजपाल सिंह को 52,337 वोटों के भारी अंतर से मात दी थी
बहुजन समाज पार्टी के लिए यह सीट ऐतिहासिक रूप से मजबूत रही है, जहाँ 2012 में बीएसपी के सूरजपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी
फतेहपुर सीकरी की करीब 81 प्रतिशत आबादी ग्रामीण है, जहाँ खेती-किसानी, स्थानीय व्यापार और ग्रामीण मुद्दे चुनावी दिशा तय करते हैं
इस क्षेत्र में जाट मतदाताओं, सवर्णों, गैर-यादव ओबीसी और दलित वर्ग के वोटर्स की भूमिका जीत-हार में सबसे अहम मानी जाती है
सपा-कांग्रेस गठबंधन और बीएसपी के सामने इस बार बीजेपी के मजबूत सामाजिक समीकरण और संगठन को मात देने की बड़ी चुनौती होगी