PM Modi Controversy: ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, मुझे माफ कर दें’, PM मोदी मामले में लड़की ने मांगी माफी

PM मोदी के खिलाफ कथित टिप्पणी मामले में नया मोड़ सामने आया है। वायरल वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आ रही है और अपनी गलती स्वीकार कर रही है। आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस कार्रवाई कहां तक पहुंची और पूरे मामले की सच्चाई क्या है, जानिए पूरी रिपोर्ट।

PM मोदी मामले में लड़की ने मांगी माफी

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

अगस्त 1, 2026

PM Modi Controversy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एक लड़की का माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में लड़की हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करती नजर आ रही है और लोगों से माफी की अपील कर रही है। वीडियो में लड़की धारीदार टी-शर्ट पहने दिखाई दे रही है। उसने कहा कि प्रदर्शन के दौरान वह कुछ लोगों के बहकावे में आ गई थी और प्रधानमंत्री के बारे में ऐसी बातें कह दीं, जिनके लिए उसे अब पछतावा हो रहा है।

वीडियो में लड़की ने खुद को 15 साल का बताया

माफी मांगते हुए लड़की ने दावा किया कि उसकी उम्र सिर्फ 15 साल है। उसने कहा कि उसने जो बातें कहीं, वह गलत थीं और इसके लिए वह शर्मिंदा है। लड़की ने वीडियो में कहा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती है। उसने पूरे देश से माफी मांगते हुए कहा कि उसे अपने किए पर बहुत पछतावा हो रहा है। हालांकि, इस मामले में दर्ज FIR में लड़की की उम्र 25 साल बताई गई थी। वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस में दर्ज हुई थी शिकायत

जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर नोएडा के एक पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में जीरो FIR दर्ज की थी, जिसे बाद में नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन को ट्रांसफर कर दिया गया। मामले को लेकर पुलिस की जांच जारी है और संबंधित तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

PM मोदी ने भी दिया था प्रतिक्रिया संदेश

इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके साथ-साथ उनकी दिवंगत मां के लिए भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, प्रधानमंत्री ने कहा कि वह इस मुद्दे को बदले की भावना से नहीं देखना चाहते। उन्होंने कहा कि ऐसे युवाओं को सजा देने या उन्हें कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।

युवाओं को सुधार का मौका देने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी वीडियो संदेश में कहा कि यह समय गुस्सा करने का नहीं, बल्कि युवाओं को सही दिशा दिखाने का है। उन्होंने कहा कि गलतियां इंसानों से होती हैं, लेकिन जरूरी यह है कि व्यक्ति अपनी गलती को समझे और उसमें सुधार करे। उन्होंने समाज से अपील की कि ऐसे युवाओं को समझाने और सही रास्ते पर लाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

“बच्चे अपने हैं, उन्हें सही राह दिखानी होगी”

प्रधानमंत्री ने एक उदाहरण देते हुए कहा कि अगर गलती से दांत जीभ को काट ले तो हम दांत को नहीं तोड़ते, क्योंकि दोनों हमारे शरीर का हिस्सा होते हैं। इसी तरह बच्चे भी समाज का हिस्सा हैं और उन्हें सुधारने की जिम्मेदारी सभी की है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी गलतियों से सीखें, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और युवाओं को भी इस यात्रा में साथ लेकर चलना जरूरी है।

Shivpuri Ring Road: शहर की बदलेगी तस्वीर, ट्रैफिक प्रेशर होगा कम; सफर होगा