CJP Protest: बॉलीवुड अभिनेता मुकेश खन्ना ने CJP से जुड़े विरोध प्रदर्शन और उसमें शामिल कुछ लोगों के व्यवहार को लेकर अपनी प्रतिक्रया दी है। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए प्रदर्शन के दौरान इस्तेमाल की गई कथित आपत्तिजनक भाषा पर नाराजगी जाहिर की है। मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि वो भले ही इस समय भारत से बाहर हैं, लेकिन सोशल मीडिया के माध्यम से देश में चल रही घटनाओं का बराबर अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन किसी भी आंदोलन में भाषा और व्यवहार की मर्यादा बनी रहनी चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज जबलपुर में देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात, 11
प्रदर्शनकारियों की पहचान पर उठाए सवाल
इसके साथ ही उन्होंने ये भी दावा किया कि जिन लोगों के वीडियो सामने आए हैं जिन्होंने कथित तौर पर गलत भाषा का इस्तेमाल किया, वे वास्तविक छात्र नहीं लगते। अगर वास्तव में ये अपनी समस्या के सुधार के लिए ये प्रोटेस्ट कर रहे होते तो ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करते। उन्होंने युवा को भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि अगर ऐसे ही रहा समाज औऱ देश की दिशा को लेकर चिंता होना स्वाभाविक है। अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कई लोगों की प्रतिक्रियाएं देखीं और उन्हें लगा कि बड़ी संख्या में लोग इस तरह के व्यवहार से सहमत नहीं हैं।
आंदोलन को बताया प्रायोजित
मुकेश खन्ना ने अपने बयान में आरोप लगाया कि यह केवल छात्रों का आंदोलन नहीं था, बल्कि इसके पीछे कुछ अन्य उद्देश्य हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें यह एक प्रायोजित आंदोलन जैसा लगता है, जिसमें कुछ लोगों ने युवाओं का इस्तेमाल करने की कोशिश की। हालांकि, उनके ये दावे उनके व्यक्तिगत विचार हैं। आंदोलन से जुड़े लोगों और अन्य पक्षों की ओर से इन आरोपों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।
युवाओं को दी सावधानी बरतने की सलाह
अभिनेता ने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी आंदोलन या अभियान का हिस्सा बनने से पहले उसके उद्देश्य और परिणामों को समझें। उन्होंने कहा कि जोश में आकर कही गई बातें भविष्य में परेशानी पैदा कर सकती हैं। मुकेश खन्ना ने युवाओं को सलाह दी कि वे किसी के बहकावे में आकर ऐसा कदम न उठाएं जिससे उनके करियर या व्यक्तिगत जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़े। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने भविष्य को ध्यान में रखते हुए सोच-समझकर निर्णय लेना चाहिए।
सोशल मीडिया पोस्ट में भी जताई नाराजगी
मुकेश खन्ना ने अपने वीडियो के साथ एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें उन्होंने प्रदर्शन के दौरान कथित गलत भाषा इस्तेमाल करने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे लोगों से दूरी बनानी चाहिए जो उन्हें गलत दिशा में ले जा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बयान या गतिविधि का असर लंबे समय तक रह सकता है और युवाओं को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
Shivpuri Ring Road: शहर की बदलेगी तस्वीर, ट्रैफिक प्रेशर होगा कम; सफर होगा
प्रदर्शन खत्म होने के बाद आया बयान
मुकेश खन्ना का यह बयान उस समय आया है जब CJP के नेतृत्व में चल रहा विरोध प्रदर्शन समाप्त हो चुका है। यह प्रदर्शन कथित NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों की कुछ मांगों को लेकर सरकार की ओर से कदम उठाए जाने के बाद आंदोलन वापस लिया गया। इसमें प्रभावित परिवारों को मुआवजा और कुछ मामलों में दर्ज शिकायतों को वापस लेने जैसी मांगें शामिल थीं। इस पूरे विवाद के बीच मुकेश खन्ना की प्रतिक्रिया ने एक बार फिर आंदोलन, युवाओं की भूमिका और सोशल मीडिया पर भाषा के इस्तेमाल को लेकर बहस तेज कर दी है।










