कैमूर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास के 8027 लाभार्थियों का होगा वेरिफिकेशन

कैमूर/भभुआ. जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना प्लस के अंतर्गत पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रखंडों में सर्वे किया गया था। सर्वे का कार्य विभाग के दिशा- निर्देश के तहत 10 जनवरी से 15 मई तक कर्मियों के द्वारा किया गया था। सर्वे सूची में शामिल लोगों की पात्रता के सत्यापन के लिए 29 जनवरी 2026 तक पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा अभियान चलाकर सर्वे किया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सत्यापन करने के लिए मात्र तीन दिनों का समय शेष बचा हुआ है। तीन दिनों के अंदर 8027 लोगों

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 27, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

कैमूर/भभुआ.

जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना प्लस के अंतर्गत पात्र लोगों को आवास उपलब्ध कराने के लिए सभी प्रखंडों में सर्वे किया गया था। सर्वे का कार्य विभाग के दिशा- निर्देश के तहत 10 जनवरी से 15 मई तक कर्मियों के द्वारा किया गया था। सर्वे सूची में शामिल लोगों की पात्रता के सत्यापन के लिए 29 जनवरी 2026 तक पदाधिकारी व कर्मियों के द्वारा अभियान चलाकर सर्वे किया जा रहा है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सत्यापन करने के लिए मात्र तीन दिनों का समय शेष बचा हुआ है। तीन दिनों के अंदर 8027 लोगों की पात्रता की जांच की जानी है। इस संबंध में एमआईएस पदाधिकारी सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि विभाग के दिशा- निर्देश के अनुसार आवास योजना की सूची में शामिल लोगों की पात्रता का सत्यापन का कार्य पूरा होने के बाद चिह्नित किए गए अपात्र परिवारों का नाम सूची से हटाने की कार्रवाई शुरू होगी।

बता दें कि जिले में पीएम आवास योजना के लाभुकों की पात्रता की जांच का कार्य पदाधिकारियों के द्वारा कई चरणों में की जा रही है। जिला स्तर पर सत्यापन कार्य की समीक्षा उप विकास आयुक्त व निदेशक डीआरडीए के माध्यम से की जा रही है।

Leave a Comment

2